मंदिर में माथा टेकने आए लुधियाना के तीन युवक ब्यास नदी में डूबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर में शीश नवाने आए पंजाब के लुधियाना के तीन युवक ब्यास नदी में डूब गए। हादसा रविवार दोपहर करीब तीन बजे पेश आया। समय रहते दो युवकों को बचा लिया गया जबकि तीसरे युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
आशंका जताई जा रही है कि युवक डूब गया है। पुलिस युवक को तलाश रही है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। डूबने वाले युवक की पहचान हितेश खन्ना (22) पुत्र सुरिंद्र खन्ना निवासी डुगरी, लुधियाना के रूप में हुई है।
लुधियाना के डुगरी के चार युवक दिलप्रीत, परमिंद्र सिंह, रजीक और हितेश खन्ना रविवार को कालेश्वर महादेव मंदिर में शीश नवाने पहुंचे। इसके बाद युवक नदी की ओर चले गए। इनमें से तीन युवक नदी में नहाने उतर गए जबकि एक बाहर ही बैठा।
बाहर बैठे युवक ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे लोग
युवक गहरे पानी में चले गए जिससे वे डूबने लगे। बाहर बैठे युवक ने शोर मचाया तो मंदिर में जुटे श्रद्धालु उन्हें बचाने दौड़ आए। कड़ी मशक्कत के बाद दो युवकों को तो बचा लिया गया लेकिन हितेश खन्ना का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस भी युवक को ढूंढने में जुट गई है। अन्य तीन युवकों को मंदिर परिसर में ठहराया गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक पवन कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तलाश शुरू कर दी है। कालेश्वर मंदिर के मोहतमीम स्वामी विश्वानंद ने बताया कि तीन युवकों को मंदिर परिसर में ठहराया गया है।
डीएसपी ज्वालामुखी कुलदीप कुमार का कहना है कि तीन युवकों में से दो को बचा लिया है। तीसरे युवक का अभी पता नहीं चल पाया है। तलाश जारी है तथा उसके परिवार वालों को घटना की सूचना दे गई है।