फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three Suspect Seen at Himachal-Haryana Border, One Arrested.

हिमाचल-हरियाणा सीमा पर हथियारों के साथ दिखे 3 संदिग्ध, एक धरा

Tue, 04 Oct 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन) Updated Tue, 04 Oct 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
Three Suspect Seen at Himachal-Haryana Border, One Arrested.

हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर सोलन के बरोटीवाला के पास रामपुर जंगी गांव में रविवार रात हथियारों से लैस तीन संदिग्ध दिखे। संदिग्ध चोरी की गाड़ी में आए थे और झाडि़यों में हथियारों को छुपा रहे थे।

विज्ञापन


आतंकी होने के शक पर गांव के युवक ने जब उनसे पूछा तो एक ने उसकी कनपटी पर गन तान दी। डरे युवक ने ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। पुलिस को सूचना देने के बाद ग्रामीण एकजुट हुए और तीन में से एक को दबोच लिया।
विज्ञापन


दोनों राज्यों की पुलिस ने देर रात सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन गाड़ी छोड़ हरियाणा की तरफ फरार दोनों आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। पकड़े गए एक संदिग्ध से छह कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Three Suspect Seen at Himachal-Haryana Border, One Arrested.

पुलिस पूछताछ के अनुसार तीनों लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के मकसद से आए थे। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि उड़ी हमले के बाद ग्रामीण तो अलर्ट हैं, लेकिन हाई अलर्ट के बावजूद पुलिस सोई हुई है।

गिरफ्तार प्रेम पाल पुत्र ठाकुर दास बद्दी में मजदूरी का काम करता है जो हाउस नंबर-ई-59274 कलंदर कॉलोनी, दिशा गार्डन सीतापुरी (दिल्ली) नियर यूपी बार्डर का रहने वाला है। 

पुलिस ने दर्ज किया केस, दो संदिग्धों की तलाश जारी

Three Suspect Seen at Himachal-Haryana Border, One Arrested.

एसीपी कालका राजेश कुमार ने बताया कि लोगों की सूचना पर गिरफ्तार प्रेम पाल से छह कारतूस बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि आरोपी डकैती-लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

धारा 398, 401 व 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दो संदिग्धों की तलाश जारी है। बरोटीवाला थाना प्रभारी दया राम ने बताया कि हरियाणा पुलिस से जैसे ही उन्हें संदिग्धों के भागने की सूचना मिली हर तरफ से नाकेबंदी कर दी गई। सर्च अभियान भी चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed