{"_id":"5ec7fd438ebc3e907713d35c","slug":"three-pwd-engineers-suspended-in-case-of-bridge-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्बर नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में पीडब्ल्यूडी के तीन अभियंता किए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्बर नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में पीडब्ल्यूडी के तीन अभियंता किए निलंबित
Fri, 22 May 2020 09:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 May 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन डबल लेन पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिले के रोहडू स्थित बखीरना में पब्बर नदी पर निर्माणाधीन डबल लेन पुल के गिरने के मामले में कोताही बरतने पर सरकार ने पीडब्ल्यूडी के तीन अभियंता निलंबित कर दिए गए हैं। तत्कालीन अधिशाषी अभियंता रवि भट्टी पर भी निलंबन की गाज गिरी है। वह वर्तमान में ठियोग में तैनात हैं। रोहड़ू में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नरेंद्र सिंह नाइक और कनिष्ठ अभियंता रोहड़ू सेक्शन विजय कुमार को भी पुल के निर्माण कार्य के दौरान उचित पर्यवेक्षण और निगरानी में कोताही के लिए निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
पब्बर नदी पर बन रहा यह पुल 13 मई को क्षतिग्रस्त हो गया था। सरकार की कार्रवाई की प्रधान सचिव लोनिवि जेसी शर्मा ने पुष्टि की है। जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार इस पुल के निर्माण में तकनीकी खामियों के अलावा, उचित पर्यवेक्षण और निगरानी में लापरवाही पाई गई। जेसी शर्मा ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच की गई है और मुख्यतया इन तीनों अभियंताओं को इस चूक के लिए जिम्मेदार पाया है। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निर्माण कार्य से जुड़े अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन