{"_id":"62c06476b40402558850d1d9","slug":"three-pulses-will-be-expensive-from-this-month-in-cheap-ration-depots","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pulses Expensive: हिमाचल के उपभोक्ताओं को झटका, सस्ते राशन के डिपुओं में इस माह से तीन दालें मिलेंगी महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pulses Expensive: हिमाचल के उपभोक्ताओं को झटका, सस्ते राशन के डिपुओं में इस माह से तीन दालें मिलेंगी महंगी
Sun, 03 Jul 2022 11:09 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:09 AM IST
सार
दालों के दाम बढ़ने से प्रदेश के 19 लाख से ज्यादा राशन कार्ड उपभोक्ताओं को इस बार महंगाई का झटका लगेगा। सरकार की ओर से दालों की खरीद के लिए हाल ही में टेंडर करवाए गए हैं।
विज्ञापन
सस्ती दालें(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को जुलाई और अगस्त में तीन दालें महंगी मिलेंगी। मलका, चना और उड़द की दाल एक से पांच रुपये तक महंगी हो गई है। हालांकि मूंग दाल तीन से चार रुपये तक सस्ती मिलेगी। करदाताओं को मलका दाल के पुराने ही दाम चुकाने होंगे। दालों के दाम बढ़ने से प्रदेश के 19 लाख से ज्यादा राशन कार्ड उपभोक्ताओं को इस बार महंगाई का झटका लगेगा। सरकार की ओर से दालों की खरीद के लिए हाल ही में टेंडर करवाए गए हैं।
विज्ञापन
दो माह तक यही रेट रहेंगे। दालों का नई कीमतों के तहत प्रदेश में कोटा पहुंच चुका है। अब सरकार जिलों को सप्लाई भेजने की तैयारी में है। सिविल सप्लाई कारपोरेशन चंबा के क्षेत्रीय प्रबंधक यशपाल शर्मा ने बताया कि दालों के नए रेट निर्धारित हो गए हैं। जुलाई और अगस्त में नई कीमतों पर ही डिपुओं में दालें उपभोक्ताओं को दी जाएंगी। दूसरी ओर तय प्रक्रिया के अनुसार टेंडर के लिए कंपनियां न आने से डिपुओं में सरसों और रिफाइंड तेल इस बार देरी से मिलेगा।
विज्ञापन
जुलाई के दाम प्रतिकिलो
श्रेणी मलका चना उड़द मूंग
एपीएल 71 46 69 63
बीपीएल 61 36 59 53
करदाता 94 68 92 86
जून के दाम
श्रेणी मलका चना उड़द मूंग
एपीएल 70 43 64 66
बीपीएल 60 33 54 56
करदाता 94 65 88 90