{"_id":"62a4d60af83b46452a522ed7","slug":"three-personnel-including-je-were-scorched-due-to-explosion-in-power-sub-station-shimla-news-sml4118263150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सब स्टेशन में धमाके से जेई समेत दो लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सब स्टेशन में धमाके से जेई समेत दो लोग झुलसे
विज्ञापन
Three personnel including JE were scorched due to explosion in power sub-station
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। विद्युत सब स्टेशन गागल में शनिवार देर शाम कंट्रोल रूम के एक भाग में विस्फोट से कनिष्ठ अभियंता सहित दो लोग झुलस गए।
शनिवार देर शाम बारिश और तूफान के कारण कंट्रोल रूम में कुछ समय के लिए सिस्टम के कंट्रोल पैनल 2 को बंद किया गया था। इसी दौरान इसकी जांच के लिए कनिष्ठ अभियंता सुभाष चंद हेल्पर देशराज और शुभम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने इसकी ट्राली बाहर निकाली। इस दौरान अचानक जोर से धमाका हो गया। इसकी फ्लैश लगने से यह तीनों कर्मचारी घायल हो गए। इनमें से कनिष्ठ अभियंता सुभाष चंद्र करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गए। उनके चेहरे, बाजू और टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। दो अन्य कर्मचारियों के भी चेहरे और शरीर के भाग झुलस गए हैं। इन तीनों कर्मचारियों को आसपास के कर्मचारियों ने तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद सुभाष चंद को टांडा रेफर कर दिया गया जबकि दो अन्य का उपचार चल रहा है। इस संबंध में विभाग के एसडीओ सुशील कुमार ने बताया कि कंट्रोल पैनल के एक भाग में धमाका हुआ है। विद्युत बोर्ड एंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने बताया कि धमाके का कारण आसमानी बिजली भी हो सकता है परंतु सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।