{"_id":"62f8e8065be9b62f8644a32e","slug":"three-percent-dearness-allowance-may-be-announced-to-himachal-govt-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कर्मचारियों को मिल सकता है तीन फीसदी डीए और एरियर की एक अतिरिक्त किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कर्मचारियों को मिल सकता है तीन फीसदी डीए और एरियर की एक अतिरिक्त किस्त
Sun, 14 Aug 2022 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 14 Aug 2022 05:48 PM IST
सार
राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह कर्मचारियों के लिए कई सौगातें लेकर आ सकता है। इस मौके पर सरकार कर्मचारियों के लिए डीए 31 से बढ़ाकर 34 फीसदी कर सकती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को कर्मचारियों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) जारी कर सकते हैं। वह कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान के एरियर की पहली किस्त देने की भी घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को कर्मचारियों के लिए कई एलान कर सकते हैं। वह जिला सिरमौर के सराहां में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे और राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण करेंगे।
विज्ञापन
साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह कर्मचारियों के लिए कई सौगातें लेकर आ सकता है। इस मौके पर सरकार कर्मचारियों के लिए डीए 31 से बढ़ाकर 34 फीसदी कर सकती है। नियमित कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत नया वेतनमान दिया जा रहा है। यह एक जनवरी 2016 से लागू किया गया है, जबकि इसे एक जनवरी 2022 से दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में एक जनवरी 2016 से देय एरियर के एक चौथाई हिस्से के भुगतान का भी मुख्यमंत्री एलान कर सकते हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के तहत रखे गए शिक्षकों को भी राज्य सचिवालय के बाहर आश्वस्त किया था कि वह 15 अगस्त तक उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। ऐसे में प्रदेश में कार्यरत इन 2555 शिक्षकों को स्थायी या नियमित नीति के तहत लाने की घोषणा कर सकते हैं। एनपीएस कर्मचारियों के कई मुद्दों और आउटसोर्स कर्मियों पर भी मुख्यमंत्री कुछ घोषणाएं कर सकते हैं।
विज्ञापन