{"_id":"69d79bbcdb94e9a4f60ead72","slug":"three-new-transformers-installed-in-the-capital-there-will-be-no-power-cuts-shimla-news-c-19-sml1002-703461-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी में लगाए तीन नए \nट्रांसफार्मर, नहीं लगेंगे कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी में लगाए तीन नए ट्रांसफार्मर, नहीं लगेंगे कट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात और सर्दियों में लो वोल्टेज से भी राहत
आरडीएसएस योजना से 600 घरों को मिला सीधा लाभ
ओवरलोडिंग और फ्यूज उड़ने की समस्या से भी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के लोगों को लंबे समय से चल रही लो वोल्टेज की समस्या से अब निजात मिलने जा रही है। केंद्र सरकार की आरडीएसएस (रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) योजना के तहत बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तीन नए ट्रांसफॉर्मर लगाए हैं। इन ट्रांसफार्मर के लगने से शहर के करीब 600 घरों को सीधा लाभ मिला है। बिजली बोर्ड का दावा है कि नए ट्रांसफार्मर लगए गए है। ऐसे में इनकी एचटी लाइन को लेकर काम किया जा रहा है।
बिजली बोर्ड के अनुसार एसजेवीएनएल के पास कश्यप मोड़ और मरयान गांव के पास 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। वहीं सरस्वती पैराडाइज के समीप पुलिस चेक पोस्ट के पास 630 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया है। बिजली बोर्ड का कहना है कि केंद्र की आरडीएसएस योजना के तहत तीन नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इसके चलते अब इन दिनों एचटी लाइनों को लेकर कार्य किया जा रहा है। बिजली बोर्ड का कहना है कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद मल्याणा से लेकर संजौली के कुछ इलाकों में सर्दियों और बरसात के मौसम में लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था वह अब खत्म होने वाली है। इससे न केवल लोगों को दैनिक कार्यों में समस्या पेश आती थी, उससे भी काफी हद तक राहत मिल जाएगी। इसके अलावा ओवरलोडिंग के कारण बार-बार फ्यूज उड़ने की समस्या बनी रहती थी वह भी खत्म हो जाएगी।
बोर्ड का दावा है कि नए ट्रांसफॉर्मर लगने से अब बिजली के लोड का संतुलन बेहतर हो जाएगा और बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से मिल सकेगी। दूसरी ओर बिजली बोर्ड द्वारा नई हाई टेंशन (एचटी) लाइन के कार्य को लेकर शुक्रवार को शटडाउन भी लिया है। इससे इंस्टॉलेशन और कनेक्टिविटी के कार्य सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
संजौली, सांगटी और शनान में आज पावर कट
शिमला। एचटी लाइन पर आरडीएसएस का काम चल रहा है। इस कारण 11 केवी मल्याणा नवबहार फीडर पर पावर कट रहेगा। बोर्ड के अनुसार 10 अप्रैल को अपर सांगटी, लोअर सांगटी, गांव शनान, भलाई, एजी कलोनी, संजौली, हाउसिंग बोर्ड कलोनी, लखवारा, ढींगू बावड़ी, गुजर कलोनी, चोपड़ा कलोनी, मरयान, चमियाना, शुराला और आसपास के इलाकों में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। एचपीएसईबीएल ढली इलेक्टि्रकल सब डिविजन के सहायक अभियंता शुभम चौहान ने यह जानकारी दी है।