फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three national highway to himachal.

हिमाचल को केंद्र सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Fri, 17 Apr 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Apr 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
three national highway to himachal.

हिमाचल को तीन नेशनल हाईवे मिलने की हरी झंडी मिल गई है। 80 किमी लंबे ठियोग-हाटकोटी, 60 किमी लंबे ऊना-बड़सर-सलौनी और 75 किमी लंबे नाहन-कुमारहट्टी मार्ग को एक सप्ताह में एनएच करने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पीटरहॉफ में यह घोषणा की।

विज्ञापन


इससे पहले नड्डा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और अन्य सड़कों की समीक्षा बैठक में शिरकत की। नड्डा ने बताया कि ठियोग हाटकोटी एनएच बनने के बाद इसका नारकंडा तक विस्तार किया जाएगा। औद्योगिक आवागमन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में चार नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिसमें कांगड़ा में 12 और 18 किलोमीटर के दो कॉरिडोर शामिल हैं।
विज्ञापन


एक सोलन के शालाघाट से नालागढ़ के बीच 80 किमी का जबकि चौथा कोलर (बिलासपुर) से कालाअंब के बीच 12 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनाया जाएगा। पहले से स्वीकृत 630 किलोमीटर के पांच नेशनल हाईवे को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। नड्डा ने बताया कि प्रस्तावित होली-उतराला टनल के लिए जल्द सर्वे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत हुई तो निर्माण के लिए बजट भी मंजूर किया जाएगा। पुराने हिंदोस्तान-तिब्बत मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर शुरू करने पर विचार किया जाएगा। स्वारघाट-बिलासपुर एनएच के हिस्से को अपग्रेड करने के लिए केंद्र ने मंजूरी दे दी है। बद्दी से नालागढ़ के बीच फोरलेन के लिए 200 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो चुका है।

हिमाचल को पर्वतीय राज्य के तौर पर देखे केंद्र
प्रदेश सरकार ने मांग की कि हिमाचल को केंद्र सरकार पर्वतीय राज्य के तौर पर देखे। सड़कों की मरम्मत व अन्य कार्यों के लिए उसी के अनुसार बजट स्वीकृत किया जाए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ड्राफ्ट बनाकर भेजे, केंद्र सरकार विचार करेगी।


इन सड़कों की भी समीक्षा
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में कालका-सोलन, परवाणू-शिमला, कुल्लू-मनाली, कीरतपुर-नेरचौक की भी समीक्षा हुई। इनके लिए केंद्र से नौ हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed