फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three killed in road accidents in Himachal.

हिमाचल: सड़क हादसों में तीन की मौत, 8 लोग घायल

Wed, 10 Aug 2016 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Aug 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents in Himachal.
रिवालसर-दुर्गापुर मार्ग पर हवाणी गलू के पास मंगलवार शाम को मारूति कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में मंगलवार को हुए अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें पहला हादसा मंडी में हुआ। यहां रिवालसर-दुर्गापुर मार्ग पर हवाणी गलू के पास मंगलवार शाम को मारूति कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मंडी अस्पताल लाया गया। सभी घायल महिलाएं गदवाहण गांव के हैं। रिवालसर सीएचसी में डॉक्टर न होने के कारण घायलों को प्राथमिक उपचार नहीं मिला जिससे गुस्साए लोगों ने पीएचसी के बाहर नारेबाजी करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को करीब सवा पांच बजे हवाणी गलू से रिवालसर की ओर आ रही मारूति कार एचपी 35-6793 अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ फीट नीचे जा गिरी। हादसे के समय कार में चालक समेत पांच महिलाएं सवार थी जोकि मनरेगा काम करने के बाद हवाणी गलू से घर के लिए लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाणी गलू से कुछ ही दूरी पर कार हादसे का शिकार हो गई। अस्पताल लाते समय घायल महिला सुमन देवी पत्नी घनश्याम ने दम तोड़ दिया। वहीं, बताया जा रहा है गदवाहण गांव की ये पांचों महिलाएं तीन किलोमीटर दूर मनरेगा काम के लिए हवाणी गलू गई थी।शाम को काम खत्म करने के बाद वापस घर आने के लिए उन्होंने कार चालक से लिफ्ट ली थी।

कार गिरी, एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Three killed in road accidents in Himachal.

शिमला के कोटखाई की ग्राम पंचायत बखोल के तहत चकुना सड़क पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया। कार में सवार दोनों युवक सगे भाई थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चकुना गांव निवासी रमन व सचिन मंगलवार सुबह कार से गुम्मा की ओर से घर जा रहे थे। गांव के पास करीब साढे़ पांच बजे कार सड़क से नीचे करीब सौ मीटर खाई में गिर गई। हादसे में रमन (26) पुत्र जोगिंद्र चौहान, निवासी गांव चकुना की मौके पर मौत हो गई।

उसका बड़ा भाई सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना के बाद लोगों ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य किया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को जांच के लिए कब्जे में लिया। मृतक का कोटखाई अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा गया।

बाइक-स्कूटर टक्कर में व्यक्ति की मौत, एक गंभीर

Three killed in road accidents in Himachal.

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे कटराईं जटेहड़ में सोमवार रात्रि को बाइक और स्कूटर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

तीसरे घायल का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात्रि स्कूटर में जटेहड़ बिहाल निवासी भूप सिंह और सुरेंद्र दवाडा से पतलीकूहल की ओर आ रहे थे। जटेहड़ के पास संकरी सड़क पर देर रात सामने से आ रहे बाइक से टकरा गई।

आमने-सामने से हुई भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस जिला अस्पातल कुल्लू की ओर ले गई, लेकिन सिर में गहरी चोट होने के चलते अस्पताल पहुंचते ही भूप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

भूप सिंह पतलीकूहल चौक के समीप कपड़े की दुकान करता था। वहीं घायल सुरेंद्र को पीजीई रेफर किया गया है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी चालक के विरुद्घ आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगा रहे हैं। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed