फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three Killed in Road Accident at Theog and Jubbal.

गहरी खाई में गिरीं पिकअप, हादसे में तीन युवकों की मौत

Fri, 21 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर) Updated Fri, 21 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three Killed in Road Accident at Theog and Jubbal.

देर रात ‌शिमला के साथ लगते ठियोग के पास पिकअप हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक के नियंत्रण खोने से गाड़ी सड़क से करीब 500 मीटर खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात यह पिकअप सैंज से देहा की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


छैला के पास पिकअप सड़क से  500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में दिनेश पांडे पुत्र बालक राम गांव सुधमापुरी, ठियोग और सुनील पुत्र रोशन लाल, गांव बेहलाबाग, ठियोग की मौके पर ही मौत हो गई। ठियोग पुलिस को हादसे की सूचना वीरवार सुबह मिली।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लोगों के शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ठियोग अस्पताल लाया गया। हादसे की पुष्टि करते हुए पुलिस चौकी छैला के एएसआई केशव चंद ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों का सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुब्बल के पास एक और हादसा, युवक ने गंवाई जान

Three Killed in Road Accident at Theog and Jubbal.

इधर, जुब्बल। देर शाम नंदपुर पंचायत के बदियार के पास पिकअप के खाई में गिरने से युवक की मौके पर मौत हो गई। बदियार गांव निवासी विशाल सिंह ठाकुर पुत्र शमशेर सिंह ठाकुर पिकअप में सवार होकर बुधवार शाम घर की ओर जा रहा था।

बदियार कैंची के समीप पिकअप खाई में लुढ़क गई। लोगों के मौके पर पहुंचने से पहले युवक की मौत हो गई थी। सरस्वती नगर पुलिस चौकी से एचसी गोपाल राणा ने टीम के साथ मौके पर पहुंच की शव को कब्जे में लिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जुब्बल अस्पताल पहुंचाया गया। जुब्बल के थाना प्रभारी मुनीश चौहान ने हादसे की पुष्टी की है। उन्होंने कहा पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed