फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three Killed in Maruti Car Accident at Kotkhai Shimla.

शिमला: कोटखाई के पास खाई में गिरी कार, दंपति समेत 3 की मौत

Fri, 10 Mar 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई (रोहड़ू)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई (रोहड़ू) Updated Fri, 10 Mar 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
 Three Killed in Maruti Car Accident at Kotkhai Shimla.

शिमला के कोटखाई से बड़ी खबर आ रही है। यहां वीरवार दोपहर एक मारुति कार के खाई में गिरने से दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसा खनेटी संपर्क मार्ग पर शवाल नाला के पास हुआ है।

विज्ञापन


कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वीरवार दोपहर करीब दो बजे मारुति कार खनेटी से कोटखाई की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


शवाल नाला के समीप अचानक कार गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में दंपति सहित कुल चार लोग सवार थे। इसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में पजाई गांव के राम चंद (60), उनकी पत्नी राम भक्ती (55) तथा क्यारी गांव निवासी देश राज (37) की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

 Three Killed in Maruti Car Accident at Kotkhai Shimla.

घाखोड विन गांव के सीता राम (27) गंभीर रुप से घायल हो गए। सीता राम को प्राथमिक उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर खाई से मृतकों और घायल को सड़क तक पहुंचाया।

शवों का पोस्टमार्टम कोटखाई अस्पताल में करवाया गया। कोटखाई पुलिस थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने बताया कि हादसे में तीन की मौके पर मौत हुई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

लोनिवि की बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, चालक की मौत

 Three Killed in Maruti Car Accident at Kotkhai Shimla.

मराथू-थरोला संपर्क मार्ग पर बाग कैंची के समीप वीरवार सुबह लोक निर्माण विभाग की बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी के चालक की मौत हुई है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह बोलेरो कैंपर नंबर एचपी 10बी-9107 मराथू-थरोला संपर्क मार्ग पर लोट गांव की ओर जा रही थी। इसी बीच गाड़ी बाग कैंची के समीप करीब दो सौ फीट नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में एकमात्र चालक सवार था, जिसकी मौके पर ही मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से चालक के शव को खाई से निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। चालक की पहचान लोसट गांव निवासी गुलाब सिंह (49) के तौर पर हुई है।

कोटखाई पुलिस थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने बताया कि गाड़ी लोक निर्माण विभाग की थी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed