{"_id":"600c0ed08ebc3e2c4d2e534b","slug":"three-killed-in-car-accident-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: बर्थडे मनाने जा रही दो छात्राओं समेत युवक की कार हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: बर्थडे मनाने जा रही दो छात्राओं समेत युवक की कार हादसे में मौत
Sat, 23 Jan 2021 10:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरियों समेत युवक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आस्था भट्ट (16) आंचल गुप्ता (17) और सूरज सूद (22) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मृतक किशोरियां शहर के एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ती थीं और सहेली का जन्मदिन मनाने से पहले हादसे का शिकार हो गईं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि मैहली-शोघी बाईपास सड़क पर ब्योलिया स्थित निजी विवि के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी है। इसके बाद कसुम्पटी चौकी से टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। लेकिन इनके पहुंचने से पहले की तीनों दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन
इसके बाद तीनों को घटनास्थल से निकला गया और अस्पताल ले गए। कार के परखच्चे उड़े थे। मृतक युवक शहर के समरहिल क्षेत्र में रहता था। एसपी मोहित चावला ने बताया कि सड़क हादसे में दो किशोरियों और एक युवक की मौत हुई है। मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन