फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three Killed as Car Falls into Ravi River at Chamba.

डलहौजी के पास रावी नदी में गिरी कार, दो शिक्षकों समेत 3 की मौत

Fri, 10 Mar 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा) Updated Fri, 10 Mar 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
Three Killed as Car Falls into Ravi River at Chamba.

हिमाचल के डलहौजी में एक कार के रावी नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो शिक्षक थे जबकि तीसरा पंचायत उप प्रधान था। पुलिस के अनुसार चमेरा बांध (चौहड़ा) के समीप वीरवार दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे एक कार रावी में गिर गई।

विज्ञापन


हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को टांडा रेफर किया गया है। मृतकों में दो शिक्षक और एक भुनाड़ पंचायत का उपप्रधान है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुंडला से खैरी की तरफ आ रही मारुति कार एचपी 73- 1872 बाद दोपहर चौहड़ा बांध के समीप सुरंग से निकलते ही रावी नदी में जा गिरी। इसमें भुनाड़ निवासी ज्ञासो (50) पुत्र मंगतू, भुनाड़ पंचायत के उपप्रधान शमशदीन (40) पुत्र हमीद तथा भुनाड़ निवासी अशोक कुमार पुत्र दीवान चंद की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार से छिटक गए सभी लोग, मगर तीन की गई जानें

Three Killed as Car Falls into Ravi River at Chamba.

हादसे में डलहौजी तहसील की मनोला पंचायत के मटोला निवासी कुलदीप कुमार (41) पुत्र माधो राम को गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है। सभी लोग हादसे के दौरान कार से छिटक कर इधर उधर बिखर गए थे।

सूचना मिलते ही एएसआई खैरी शेर सिंह की अगुवाई में खैरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव तथा गंभीर रूप से जख्मी सवार को सड़क तक पहुंचाया। एएसआई शेर सिंह ने बताया कि नागरिक अस्पताल डलहौजी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस इस मामले को दर्ज करके जांच कर रही है। शवों का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed