फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three including leader's son arrested for heroin smuggling

Una News: हेरोइन तस्करी के आरोप में नेता के बेटे सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 11 Apr 2023 10:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Apr 2023 10:33 PM IST
सार

अंबोटा में पुलिस टीम की ओर से की कार्रवाई में दो कार सवार आरोपी युवक 16.12 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए हैं।  गगरेट पुलिस ने मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Three including leader's son arrested for heroin smuggling
गिरफ्तार (सांकेतिक ) - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब से हेरोइन की तस्करी कर प्रदेश में उसकी सप्लाई करने वाले गिरोह का गगरेट पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। अंबोटा में पुलिस टीम की ओर से की कार्रवाई में दो कार सवार आरोपी युवक 16.12 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए हैं। इनकी निशानदेही पर हमीरपुर के भाजपा नेता के बेटे रविंद्र कुमार को भी उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। गगरेट पुलिस ने मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बाद पंजाब के होशियारपुर में उस ठिकाने पर भी दबिश दे सकती है, जहां से हेरोइन की सप्लाई प्रदेश में की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट के प्रभारी अशोक चौधरी की अगुवाई में सोमवार देर शाम आशादेवी-अंबोटा-शिवबाड़ी मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान पंजाब की ओर से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब गाड़ी चालक को रुकने का इशारा किया, तो गाड़ी में सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। शक के आधार पर पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के इंजन के पाइप में छिपाकर रखी गई एक पुड़िया बरामद हुई। उसमें भूरे रंग का पाउडर दिखाई दिया। जांच करने पर पुड़िया में हेरोइन (चिट्टा) पाई गई, जिसका वजन 16.12 ग्राम था। 
विज्ञापन


एक आरोपी के मोबाइल फोन की जांच करने पर पाया कि उन्हें हमीरपुर के सासन गांव का रविंद्र कुमार दिशा निर्देश दे रहा था और गाड़ी भी उसी की थी। पुलिस ने बिना समय  गंवाए हमीरपुर का रुख किया और रविंद्र के घर दबिश दी। घर पर पुलिस को वेइंग मशीन भी बरामद हुई। रविंद्र कुमार के पिता हमीरपुर जिला के एक रसूखदार नेता हैं। अन्य गिरफ्तार किए गए दो युवकों की पहचान हनी शर्मा (22 वर्ष) गांव झंगेरी व दीपक निवासी घरडाट जिला हमीरपुर के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ठठल का युवक भी हेरोइन के साथ गिरफ्तार

मंगलवार देर सायं गगरेट पुलिस ने ठठल के एक युवक को कलोह बेली चौक के समीप गुप्त सूचना के आधार पर 9.80 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की शिनाख्त संदीप बख्शी निवासी ठठल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि नशा माफिया के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी है। आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर सख्ती से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed