फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three electrocuted while bathing in river near Hamirpur Himachal Pradesh

नाले में नहा रहे तीन युवकों को मिली ऐसी मौत, सिहर जाएंगे

Mon, 22 Aug 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 22 Aug 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
Three electrocuted while bathing in river near Hamirpur Himachal Pradesh

नाले में नहा रहे तीन युवकों की ऐसी मौत हुई कि आप भी सिहर जाएंगे। मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का है। गांव लाहड़ में नाले में नहा रहे तीन युवकों की करंट लगने से मौत हो गई है। विशाल कुमार(17) पुत्र रमेश चंद निवासी लाहड़, दीपक कुमार(18) पुत्र विजय कुमार निवासी लाहड़ और विशाल (20) पुत्र विजय कुमार निवासी जसौर अपने चार अन्य साथियों के साथ रविवार को

विज्ञापन


दोपहर के समय नहाने के लिए लाहड़ में स्थित नाले में गए हुए थे। साथ लगते गांव के किसानों ने इसी नाले में खेतों की सिंचाई के लिए टुल्लू पंप की मोटरें लगा रखी हैं। इस दौरान पांच दोस्त नहाने के लिए नाले में उतर गए, जबकि दो बाहर ही खड़े रहे।

विज्ञापन

लोहे की पाइप को पकड़ने से लगा करंट

Three electrocuted while bathing in river near Hamirpur Himachal Pradesh

नाले में टुल्लू पंप से पानी लिफ्ट करने को लोहे की पाइपें डाली गई हैं। गहरे पानी में नहाने के बाद तीनों युवक इसी लोहे की पाइप को पकड़कर बाहर निकलने लगे। पानी में तैरते हुए युवकों ने एक-एक करके जैसे ही इस पाइप को पकड़ा तो वे करंट की चपेट में आ गए।

पानी में नहा रहे दो अन्य साथियों ने उन्हें तड़पते हुए देखा तो वे दोनों घबराकर पानी से बाहर निकल गए। पहले से ही बाहर खड़े उनके साथियों ने शोर मचाया और पास ही स्थित एक घर में जाकर लोगों को सारी बात बताई।

अस्पताल पहुंचाया लेकिन हो चुकी थी मौत

Three electrocuted while bathing in river near Hamirpur Himachal Pradesh

इस दौरान लोगों ने मौके पर पहुंच टुल्लू पंपों के लिए बनाए शैड को खोल बिजली बंद की। तीनों युवकों को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक विशाल कुमार बोहणी स्कूल में जमा एक, दीपक कुमार जमा दो का छात्र था, जबकि विशाल जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण कर चाचा के साथ दुकान में हाथ बंटाता था।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर केस दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच के लिए मंडी से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाकर तीनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। जिसके बाद तीनों का रविवार शाम को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

लापरवाही ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग

Three electrocuted while bathing in river near Hamirpur Himachal Pradesh

शहर के समीप लाहड़ गांव में तीन घरों के चिराग बुझने के बाद पंप हाउस मालिक और बिजली बोर्ड पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। नाले में नहाते समय करंट लगने से तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई। तीनों पीड़ित परिवारों में एक-एक ही लड़का था। अब माता-पिता के साथ परिवार में लड़कियां बची हैं। जैसे ही घटना की सूचना बच्चों के घर में पहुंची तो लाहड़ गांव चीखो पुकार से गूंज उठा।

रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे नाले में नहा रहे तीनों बच्चों की मौत करंट लगने से हुई। ऐसे में बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली भी जांच के दायरे में आ गई है। सवाल उठ रहे हैं कि सरकारी विभागों और बिजली बोर्ड ने बिजली कनेक्शन देने से पहले निरीक्षण क्यों नहीं किया। अगर निरीक्षण किया गया तो इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई।

नौजवानों की मौत पर चीखो-पुकार से गूंज उठा गांव

Three electrocuted while bathing in river near Hamirpur Himachal Pradesh

कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब लोग उठा रहे हैं। बिजली बोर्ड के अलावा संबंधित पंचायत ने भी सार्वजनिक प्राकृतिक जल स्रोत से कुछ लोगों को पानी लिफ्ट करने के लिए लोहे की पाइपें कैसे डालने दीं।

बिजली बोर्ड ने बिना निरीक्षण किए कैसे मीटर कनेक्शन दे दिया। यह बात भी सामने आ रही है कि अगर पंप हाउस मालिक ने सावधानी बरती होती तो तीन घरों के चिराग बुझने से बच सकते थे।

घटना की मुझे जानकारी नहीं है। अगर करंट लगने से युवकों की मौत हुई है तो मामले की जांच की जाएगी। विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। हो सकता है कि लोहे की पाइपलाइन के साथ कोई लीकेज हो जिससे हादसा पेश आया हो। - अशोक शर्मा, एक्सईएन, बिजली बोर्ड, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed