Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three doctors found to run ICU in Chamiyana Hospital

Shimla News: चमियाना अस्पताल में आईसीयू चलाने को मिले तीन डॉक्टर

Fri, 04 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three doctors found to run ICU in Chamiyana Hospital
मरीजों को इसी माह मिल जाएगी आईसीयू यूनिट की सुविधा, नहीं जाना पड़ेगा आईजीएमसी
विज्ञापन


आईसीयू वार्ड में मिलेगी छह बिस्तरों की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना आने वालेे मरीजों को जल्द राहत मिलेगी। अस्पताल में इसी माह (जुलाई) से छह बिस्तरों की क्षमता वाला आईसीयू वार्ड शुरू हो जाएगा।

इसके लिए अस्पताल में तीन नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। इन्हें विशेष रूप से आईसीयू सेवा के संचालन के लिए तैनात किया जाएगा। जैसे ही यह डॉक्टर पदभार संभालेंगे, आईसीयू सेवाएं औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएंगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आईसीयू में वेंटिलेटर लगाए जा रहे हैं और इनकी इंस्टॉलेशन (स्थापित करने कार्य) का काम अंतिम चरण में है। अप्रैल में वेंटिलेटर की खरीद प्रक्रिया शुरू की थी और अब मशीनें अस्पताल में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


तकनीकी परीक्षण और पूरे स्टाफ के बाद आईसीयू यूनिट को पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल में वर्तमान में काॅर्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी जैसे विभाग चल रहे हैं। चमियाना अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि तीन नए डॉक्टरों की तैनाती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इनके योगदान के साथ ही आईसीयू यूनिट पूरी तरह शुरू कर दिए जाएंगे। यह कदम अस्पताल में क्रिटिकल केयर सुविधाओं को मजबूत करेगा और मरीजों के जीवन को सुरक्षित बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी जाना पड़ता है आईजीएमसी
चमियाना अस्पताल में आईसीयू सुविधा न होने के कारण गंभीर मरीजों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिफ्ट किया जाता है। इससे न केवल मरीजों को परेशानी होती है, बल्कि आईजीएमसी पर भी अतिरिक्त भार पड़ता है। अब आईसीयू के शुरू होने से न केवल गंभीर मरीजों को तुरंत उपचार मिलेगा बल्कि अस्पताल की सेवाएं भी आधुनिक और प्रभावशाली बनेंगी। आईसीयू शुरू होने से न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी बल्कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article