फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three died in road accident near thiyog himachal pradesh

पिकअप खाई में लुढ़की, सास-बहु समेत तीन की मौत

Mon, 29 Feb 2016 07:41 PM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
three died in road accident near thiyog himachal pradesh

हिमाचल के शिमला जिले के ठियोग के झाल्टू नाला के पास पिअकप खाई में लुढ़क गई। हादसे में सास-बहु समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पिकअप में सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर किया गया है। इनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार ये लोग पिकअप में सवार होकर देहा से बागड़ी गांव जा रहे थे।

विज्ञापन


रात करीब साढ़े आठ बजे झाल्टू नाला के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। चालक बलदेव सिंह (26) पुत्र दीप राम गांव बटाड़ा, अनिता (26) पत्नी राजेंद्र सिंह और बिमला देवी (42) पत्नी बाबू राम निवासी करोड़ी की मौके पर मौत हो गई। बिमला और अनिता सास-बहु थी। दोनों राशन लेने के बाद घर लौट रही थीं।
विज्ञापन


रास्ते में इन्होंने पिकअप में लिफ्ट ले ली थी। कुछ ही दूरी पर हादसा हो गया और इनकी मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद रति राम पुत्र चेत राम और श्याम सिंह पुत्र छाउ राम को आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रावी में गिरी कार, चालक की मौत

three died in road accident near thiyog himachal pradesh

भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर मार्ग पर दुर्गठी में सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई। चालक का शव हादसे के बाद गाड़ी में ही फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। मृतक की पहचान ज्ञान सिंह पुत्र गुरदयाल गांव बिल्ला बग्गा डाकघर सुनारा के रूप में हुई है। ज्ञान सिंह सोमवार सुबह एनएचपीसी में ड्यूटी करने जा रहा था। दुर्गठी के समीप उसकी मारुति कार नंबर एचपी-46-0197 रावी नदी में जा गिरी।

गाड़ी में सवार चालक ज्ञान सिंह की मौके पर मौत हो गई। हादसे के कुछ देर बाद चंबा-भरमौर मार्ग पर गुजर रही एक बस के चालक ने रावी नदी में कार देखी और इसकी सूचना दुर्गठी में लोगों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस व अग्निशमन विभाग को हादसे की सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों व बचाव दल के सहयोग से शव को गाड़ी में से निकाला। प्रशासन की ओर से मौके पर गए तहसीलदार डॉक्टर गणेश ठाकुर ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये प्रदान किए। डीएसपी वीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि की है।

कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

three died in road accident near thiyog himachal pradesh

ऊना। पनोह में नेशनल हाइवे पर तेजरफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मदन लाल निवासी पनोह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मदन लाल निवासी पनोह स्कूटी पर अंब की ओर जा रहा था कि इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेजरफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर दे मारी।

हादसे में मदन बुरी तरह लहूलुहान हो गया, जिसे तुरंत लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिकता उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां मदन ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed