ट्रक की टक्कर से बाइक में लगी आग, बच्चे और महिला समेत 3 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल-उत्तराखंड सीमा से लगते गोज्जर अडेन पुल के समीप देर रात को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक ट्रक की टक्कर से बाइक को आग लग गई जिससे एक बच्चे और महिला समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
पीछे से आ रही एक और बाइक सवार माँ-बेटे को भी गंभीर चोटें लगी हैं। सभी तीनों मृतक व दोनों घायल उत्तराखंड निवासी बताए जा रहे हैं। हिमाचल में किसी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण और सिंगपुरा पुलिस चौकी प्रभारी समेत टीम पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक जाँच टीम मौके पर पहुंच गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सीमा पर देर रात सड़क हादसा हुआ है। क्षेत्र के निवासी रामकिशन समेत ग्रामीणों ने बताया कि रात को एक ट्रक पांवटा की तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन पीछे करते वक्त एक बाइक को जोर से टक्कर मार दी।
बाइक की टंकी में लगी आग
टक्कर इतनी जोरदार थी किए बाइक की टंकी में आग लग गई और जोर का धमाका हुआ। बाइक सवार एक व्यक्ति 45 वर्ष, महिला 38 वर्ष और बच्चा 12वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे चल रही एक अन्य बाइक सवार महिला और उसके बेटे को भी हादसे में चोट आई है।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद सिंगपुरा चौकी प्रभारी एएसआई चेतन कुमार समेत जांच टीम मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने टीम को बताया कि हादसे के मृतक उत्तराखंड के जीवनगढ़ निवासी थे।
किसी समारोह में शामिल होने सिरमौर क्षेत्र में आये थे। हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। उधर डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। तीनों मृतकों के शव कब्जे में ले लिए हैं। वीरवार को पोस्टमार्टम होगा। मामले की जांच शुरू कर दी है।