{"_id":"5dc27ff48ebc3e5aed7d94ff","slug":"three-died-and-two-injured-in-road-accident-at-chaupal-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत, दो घायल
Wed, 06 Nov 2019 01:40 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल(रोहड़ू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल(रोहड़ू)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
शिमला जिले के चौपाल-सरांह मार्ग पर बुधवार सुबह 10 बजे एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हो गए। हादसा चौपाल से करीब 15 किलोमीटर दूर भोलानू नामक जगह पर हुआ।
विज्ञापन
ये सभी सिरमौर की शिलाई तहसील के कांडो भटनोल के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान जगत सिंह (50), जगत सिंह (45) और बलबीर (42) के रूप में हुई है। सुनील (3) पुत्र भोपिंदर और अतर सिंह (40) पुत्र मनिया राम को सिविल अस्पताल चौपाल से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। एसडीएम अनिल चौहान ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार और घायलों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन