फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three dead, one injured, including husband and wife in road accident

सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत, एक घायल

Tue, 24 Dec 2019 09:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग(रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग(रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Dec 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
Three dead, one injured, including husband and wife in road accident
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के शिमला जिले के उपमंडल ठियोग के साथ लगते देहा थाना के तहत आने वाले जजेयां में एक कार हादसे में तीन लोग काल का ग्रास बन गए, जबकि हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उपमंडल के जजेयां के समीप चालक के नियंत्रण खोने से एक जिप्सी सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


शाम करीब पौने पांच बजे हुए इस हादसे में केवल राम (64) पुत्र लगनु राम, कमला देवी (58) पत्नी केवल राम गांव जजेयां और सुनीता पत्नी सीता राम गांव भल्या ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि हादसे में अनिता (52) पत्नी प्रेम लाल गांव भेल्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस का दल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायल को बाहर निकाला गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ठियोग अस्पताल लाया गया है, जबकि घायल महिला का उपचार चल रहा है। हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने बताया कि कार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed