हिमाचल में जहर खाने से महिला समेत तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में जहर खाने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पहला मामला पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ती पुलिस चौकी बिझड़ी के डुगवाड़ गांव में दिल्ली परिवहन से सेवानिवृत्त एक चालक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है।
परिजन व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर उसे बड़सर से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले आए। जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया।टांडा में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विधि चंद (63) पुत्र गुज्जा राम चार वर्ष पूर्व दिल्ली परिवहन से बतौर चालक सेवानिवृत्त हुआ था।
शनिवार रात को उसने घर में खाना खाया। इसके बाद उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे बड़सर अस्पताल ले गए। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया।
व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस चौकी बिझड़ी के प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि शनिवार रात को व्यक्ति ने गलती से जहर निगलने की सूचना मिली। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
महिला की जहर निगलने से मौत
पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते कंज्याण गांव की एक महिला की जहर निगलने से टांडा में मौत हो गई। महिला ने बीते शुक्रवार को घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कालेज हमीरपुर ले आए।
जहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। टांडा में उपचार के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
शालिनी (22) पत्नी अशोक धीमान निवासी कंज्याण तहसील भोरंज ने बीती सात दिसंबर की शाम को गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हमीरपुर अस्पताल से रेफर हुई महिला की दो दिन बाद रविवार को मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। वहीं तीसरे मामले में बराड़ बल्ह गांव के रतन चंद(41) ने गलती से जहरीला पद्धार्थ निगल लिया। हमीरपुर अस्पताल में उसकी मौत हो गई।