फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three days rain Will be in Himachal

अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश

Wed, 25 Jun 2014 08:56 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, शिमला
ब्यूराे/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 25 Jun 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
three days rain Will be in Himachal

देश के अन्य जिलों में जहां लोगों का गर्मी से बुरा हाल हैं। वहीं हिमाचल में जून महीनें में हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होती रहेगी।

विज्ञापन


मंगलवार को शिमला में दोपहर बाद बारिश के कारण तापमान कम हुआ है। सुंदरनगर में भी बारिश के कारण लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। प्रदेशभर में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन तक प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होगी और बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम के सामान्य रहने के  आसार है। 28 और 29 जून को मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जून को फिर से मध्यम ऊंचाई के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव की संभावना है। मंगलवार को शिमला का अधिकतम तापमान 24.8, सुंदरनगर 33.6, भुंतर 34.0, कल्पा 22.4, धर्मशाला 31.8, ऊना 37.0, नाहन 32.4, सोलन 30.5, कांगड़ा 34.5 और मनाली का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि महीने के अंत तक मौसम में खास बदलाव नहीं आएगा। कभी धूप खिली रहेगी तो कभी बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed