{"_id":"629cd59c4e73d27eb10c80c44ee5a863","slug":"three-days-rain-will-be-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश
ब्यूराे/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 25 Jun 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के अन्य जिलों में जहां लोगों का गर्मी से बुरा हाल हैं। वहीं हिमाचल में जून महीनें में हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को शिमला में दोपहर बाद बारिश के कारण तापमान कम हुआ है। सुंदरनगर में भी बारिश के कारण लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। प्रदेशभर में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन तक प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होगी और बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम के सामान्य रहने के आसार है। 28 और 29 जून को मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
30 जून को फिर से मध्यम ऊंचाई के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव की संभावना है। मंगलवार को शिमला का अधिकतम तापमान 24.8, सुंदरनगर 33.6, भुंतर 34.0, कल्पा 22.4, धर्मशाला 31.8, ऊना 37.0, नाहन 32.4, सोलन 30.5, कांगड़ा 34.5 और मनाली का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि महीने के अंत तक मौसम में खास बदलाव नहीं आएगा। कभी धूप खिली रहेगी तो कभी बारिश होगी।