{"_id":"5f1b002b8ebc3e636a0b3dee","slug":"three-coronavirus-positive-patients-including-police-personnel-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में पुलिस कर्मी समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में पुलिस कर्मी समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज
Fri, 24 Jul 2020 09:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के शिमला में शुक्रवार को कोरोना के तीन और मामले आए हैं। एक पुलिस कर्मी समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि भराड़ी में रहने वाला पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाया गया है। जवान इलाज के लिए आईजीएमसी गया था। इस दौरान उसका कोरोना टेस्ट लिया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले जवान रोहड़ू भी गया था। वहीं, ठियोग में एक आढ़ती भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 21 जुलाई को हरियाणा के सोनीपत से आया था और संस्थागत क्वारंटीन था।
विज्ञापन
वहीं टुटू में संक्रमित अतिरिक्त महाधिवक्ता के संपर्क में आने से एक व्यक्ति पॉजिटिव हुआ है। प्रशासन ने तीनों को कोविड केयर सेंटर मशोबरा भेजने की तैयारी कर ली है। इसकी पुष्टि डीसी शिमला अमित कश्यप ने की है। उधर प्रदेश में भी कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कोरोना के 58 नए मामले आए हैं। इनमें मंडी में 26, सिरमौर के गोविंदगढ़ मोहल्ले में 13, कांगड़ा में नौ, हमीरपुर में तीन और कुल्लू-किन्नौर में दो-दो कोरोना पॉजिटिव केस शामिल हैं।
विज्ञापन
एचपीयू के दो कर्मचारी किए होम क्वारंटीन
वहीं, हिमाचल विवि के दो कर्मियों को होम क्वारंटीन किया गया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों कर्मचारी मंडी के उस भाजपा नेता के साथ सचिवालय में देखे गए थे। इसकी सूचना विवि के उच्च अधिकारियों को किसी ने व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी। इस सूचना पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई अमल में लाए हुए कर्मियों को होम क्वारंटीन के आदेश दे दिए। यह कर्मचारी विवि के जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय और इक्डोल निदेशक कार्यालय में तैनात हैं। इस सूचना से विवि में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इन कर्मचारियों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं।
विज्ञापन