फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three BJP MLAs meet CM jairam amid preparations for cabinet expansion

मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियों के बीच सीएम से मिले तीन भाजपा विधायक

Wed, 03 Jun 2020 11:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jun 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Three BJP MLAs meet CM jairam amid preparations for cabinet expansion
सीएम जयराम - फोटो : अमर उजाला

मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियों के बीच सीएम जयराम से तीन भाजपा विधायकों ने भेंट की। यह मुलाकात नूरपुर के भाजपा विधायक राकेश पठानिया, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज और भोरंज की भाजपा विधायक कमलेश कुमारी ने राज्य सचिवालय में की है। मंत्री पद के लिए राकेश पठानिया प्रबल दावेदार हैं। उनके मंत्री बनने की चर्चा काफी वक्त से चल रही है। कांगड़ा जिले से यूं भी मंत्रियों के दो पद खाली हुए हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी और भी प्रबल चल रही है। चंबा के चुराह के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मंत्री बनना चाह रहे हैं। उनके समर्थक और पैरोकार चंबा को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व देने की दुहाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


धवालाऔर सुखराम चौधरी भी दावेदार 
कांगड़ा से पूर्व मंत्री रमेश धवाला भी मंत्री पद के दावेदार हैं। हालांकि, सरकार ने उन्हें पहले से ही मंत्री के बराबर का पद योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का दिया हुआ है। मंत्री पद के लिए सिरमौर के पांवटा के भाजपा विधायक सुखराम चौधरी भी राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद मजबूत दावेदारी में आ गए हैं। इस जिले को प्रतिनिधित्व देने के लिए उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed