फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three Arrested with Methamphetamine synthetic Drug in parwanoo solan Himachal Pradesh

Himachal: हिमाचल में पहली बार मेथमफेटामाइन सिंथेटिक ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, छानबीन में जुटी पुलिस

Tue, 23 May 2023 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 23 May 2023 10:45 AM IST
सार

मेथमफेटामाइन ड्रग एक शक्तिशाली और उत्तेजक नशीला पदार्थ है, जो लोगों के सेंट्रल नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है।

विज्ञापन
Three Arrested with Methamphetamine synthetic Drug in parwanoo solan Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पहली बार मेथमफेटामाइन सिंथेटिक ड्रग्स के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने प्रदेश के प्रवेश द्वार सोलन जिला के परवाणू में चंडीगढ़ और पंजाब के युवकों से 22.29 ग्राम चिट्टा समेत 1.56 ग्राम मेथमफेटामाइन बरामद किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स सोमवार सुबह 3:45 बजे परवाणू में गश्त पर थी।

विज्ञापन


इस बीच परवाणू की तरफ से आ रही एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर चिट्टे समेत मेथमफेटामाइन बरामद किया गया। लिहाजा, मोहन लाल निवासी मकान नंबर 159 अजीत इंक्लेव रंधावा रोड खरड़ पंजाब, मनिंद्र सिंह निवासी शिवालिक इंक्लेव नजदीक गुरद्वारा खरड़ पंजाब और प्रदीप कुमार यादव निवासी सेक्टर-56 चंडीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। कोर्ट से तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी। इसके बाद आरोपियों से नशे के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट को दी थी यह ड्रग्स
भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट के मामले में भी खुलासा हुआ था कि उनकी मौत से कुछ घंटे पहले मेथमफेटामाइन नाम की ड्रग उन्हें दी गई थी। पुलिस के मुताबिक सोनाली फोगाट के पानी के गिलास में यह ड्रग्स मिलाई गई थी, जिसे पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और फिर अंत में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मेथमफेटामाइन ड्रग्स
मेथमफेटामाइन ड्रग की खोज 1893 में हुई थी। इसे क्रैंक, स्पीड और मैथ के नाम से भी जाना जाता है। यह एक शक्तिशाली और उत्तेजक नशीला पदार्थ है, जो लोगों के सेंट्रल नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है। वहीं क्रिस्टल मेथमफेटामाइन एक ऐसा ड्रग है, जो शीशे के टुकड़े या चमकदार, नीली-सफेद चट्टान की तरह दिखता है। मेथमफेटामाइन का इस्तेमाल अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) और नार्कोलेप्सी जैसी बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed