{"_id":"698b2ff13263b6d8d50ff329","slug":"three-arrested-with-175-kg-of-hashish-and-25-grams-of-chitta-80-nabbed-in-41-days-shimla-news-c-19-sml1002-675779-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पौने दो किलो चरस और 25 ग्राम चिट्टे \nके साथ तीन धरे, 41 दिन में 80 दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पौने दो किलो चरस और 25 ग्राम चिट्टे के साथ तीन धरे, 41 दिन में 80 दबोचे
विज्ञापन
जिले के जुब्बल, कोटखाई और चौपाल क्षेत्र में पुलिस टीमों की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चरस के आरोपी ने साथ रखा था तराजू
सभी मामलों में हो सकती हैं कई और गिरफ्तारियां
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। पिछले 24 घंटे में शिमला पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर पौने दो किलो चरस और 25 ग्राम से अधिक चिट्टे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। नए साल में पुलिस ने 41 दिन में चरस, चिट्टे और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ करीब 80 तस्करों को पकड़ा है। इसमें स्थानीय युवाओं के साथ ही पंजाब राज्य से संबंध रखने वाले आरोपी भी शामिल हैं। पहला मामला चौपाल पुलिस स्टेशन के तहत सामने आया है। इसमें चौपाल थाना क्षेत्र में पुलिस थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंबीलाल की अगुवाई में पुलिस की टीम ने झिकनीपुल और लाणी बामटा क्षेत्र में गश्त के दौरान कार्रवाई की। इसमें पुजारली की ओर से एक व्यक्ति लाणी बमटा की ओर पैदल आ रहा था। शक के आधार पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1.811 किलोग्राम चरस बरामद की।
आरोपी के पास तराजू और बट्टे भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इसमें आरोपी चंदन बुधा निवासी नेपाल हाल निवासी गांव पुजारली, चौपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी चरस की खेप कहां लेकर जा रहा था और किसे बेचने की फिराक में था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
दूसरा मामला थाना जुब्बल क्षेत्र का है। यहां पर पुलिस की टीम ने युवक के कब्जे से 13.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान नवीन लाटा निवासी जुब्बल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्जकर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। तीसरा मामला ठियोग थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां पुलिस ने पृथ्वीराज निवासी चिड़गांव को 11.620 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों मामलों में पुलिस नशा तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है। इससे पहले पुलिस की टीमों ने आईएसबीटी में भी 30 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी पुलिस की टीमों ने जिले में अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर और नाकाबंदी के दौरान चिट्टे तथा चरस के साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें कई ऐसे मामले में भी शामिल हैं, जिसमें बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।
कोट्स
पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। चौपाल में पौने दो किलो चरस की खेप के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया है। नशा तस्करी के मामलों के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
-गौरव सिंह, एसएसपी, शिमला सिटी