फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three and a half to four lakh liters of water is being supplied daily to HPU

HPU NEWS: एचपीयू के लिए रोज हो रहा साढ़े तीन से चार लाख लीटर पानी सप्लाई, विद्यार्थियों को मिली राहत

Thu, 23 May 2024 06:11 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 23 May 2024 06:11 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को रोजाना औसतन साढ़े तीन से चार लाख लीटर तक पानी की सप्लाई मिल रही है, जिससे छात्रावासों में सुबह और शाम दो शिफ्ट में शेड्यूल के अनुसार छात्रों को पेयजल की अपूर्ति विवि कर रहा है।

विज्ञापन
Three and a half to four lakh liters of water is being supplied daily to HPU
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रावासों में सोमवार को पानी की समस्या को लेकर एक छात्र संगठन द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन के बाद सभी 14 छात्रावासों में पेयजल आपूर्ति में कुछ सुधार आया है, जिससे विद्यार्थियों को राहत मिली है। विवि की शुरू हुई पीजी की प्रवेश परीक्षाओं और जून माह में शुरू हो रही स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विवि की निर्माण एवं रखरखाव विंग ने शहर को पेजयल आपूर्ति कर रही एसजेपीएनएल प्रबंधन की ओर से छात्रावासों के लिए नियमित पेयजल आपूर्ति किए जाने के मिले भरोसे के बाद विवि को रोजाना औसतन साढ़े तीन से चार लाख लीटर तक पानी की सप्लाई मिल रही है, जिससे छात्रावासों में सुबह और शाम दो शिफ्ट में शेड्यूल के अनुसार छात्रों को पेयजल की अपूर्ति विवि कर रहा है।

विज्ञापन


विवि छात्रों की पयेजल की आपूर्ति की उजागर की हुई समस्या को देखते हुए विवि की शिक्षक कॉलौनी, चेरिटीन में गैर शिक्षक कर्मचारियों की कॉलौनी में एक दिन छोड़ कर पेयजल आपूर्ति कर रहा है। जिससे विद्यार्थियों को समस्या पेश न आए। विवि की निर्माण विंग के रखाव डिविजन एक्सईएन ज्योति प्रकाश शर्मा और कनिष्ठ अभियंता जगदीश ठाकुर ने बताया कि विवि के छात्राओं के दस और छात्रों के चार छात्रावासों में रह रहे करीब 1800 विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा और पीजी की परीक्षाओं के समय में पानी की किल्लत पेश नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्रावासों में रोज पानी की आपूर्ति की जा रही है, कर्मचारियों को कॉलौनी में एक दिन छोड़ कर पानी दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि एसजेपीएनएल प्रबंधन से की गई बातचीत में प्रबंधक आदर्श चौहान ने कहा है कि छात्रावासों में पानी की कमी पेश नहीं आएगी, संकट हुआ भी तो कंपनी टैंकर से विद्यार्थियों को पानी मुहैया करवाने की व्यवस्था करेगी। ज्योति प्रकाश ने कहा कि कंपनी का पेयजल आपूर्ति सामान्य करने में पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने पर संकट गहराने की रहेगी संभावना
सोमवार देर रात को छात्रावासों में एसएफआई के पानी के संकट को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान चीफ वार्डन प्रो. आर एल जिंटा ने मान था कि प्रेशर कम होने की समस्या हो सकती है, मगर अब छात्रावासों में रोज पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। आने वाले दिनों में और तेज धूप रही और गर्मी बढ़ी, तो फिर से छात्रावासों और विवि में पानी की समस्या खड़ी होने की पूरी संभावनाएं रहेगी। कॉलौनी में कर्मचारियों की टंकियां होने से पानी स्टोर रह सकता है, मगर समस्या छात्रावासों में एक या दो बाल्टी से रोजमर्रा के काम निपटाने वाले विद्यार्थियों को रोज पानी न मिला, तो इससे समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएफआई की विवि इकाई के अध्यक्ष संतोष ने कहा कि छात्रावासों में पानी की सप्लाई में सुधार हुआ है। इससे विद्यार्थियों को राहत मिली है, लेकिन शहीद भगत छात्रावास में वाटर कूलर और वाटर प्यूरीफायर न होने से छात्रों को दूसरे छात्रावासों से पीने के लिए पानी अभी भी लाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस छात्रावास में वाटर प्यूरीफायर लगाने की मांग दोहराई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed