फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Thousands of outsourced employees have not yet received their salaries.

Shimla News: हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिला वेतन

Mon, 10 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Thousands of outsourced employees have not yet received their salaries.
कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन की धमकी
विज्ञापन

हर महीने सात तारीख तक वेतन देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कमल चौहान ने कहा कि जिले के हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है।

जिला शिमला समेत पूरे प्रदेश में करीब 20 हजार आउटसोर्स कर्मचारी हैं। यह कर्मचारी कृषि, बिजली, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति समेत कई अन्य सरकारी महकमों में सेवाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले काफी महीनों से इन कर्मचारियों को सरकार की ओर से निर्धारित तिथि पर वेतन नहीं मिल रहा है। अगस्त की 10 तारीख बीतने के बाद भी कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है।

यही वजह है कि अब कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी जारी कर दी है। आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ का कहना है कि कर्मचारियों को निर्धारित समय पर वेतन जारी नहीं किया जा रहा है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महासंघ के अनुसार जिलेभर में करीब पांच हजार और पूरे प्रदेश में लगभग 20 हजार कर्मचारी विभिन्न सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कमल चौहान ने कहा कि सरकार के आदेशों के अनुसार आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन हर माह सात तारीख तक जारी किया जाना चाहिए। इसके बावजूद कई कर्मचारियों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कंपनियों के इस रवैये पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की है। इसके अलावा महासंघ ने कर्मचारियों से जबरन पत्रों पर हस्ताक्षर करवाने की प्रक्रिया पर भी रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में कर्मचारी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। कर्मचारियों के हवाले ही सरकारी कामकाज का बड़ा जिम्मा है। कर्मचारियों का कहना है कि नियमित भर्ती नहीं होने के कारण उन पर अतिरिक्त काम का बोझ है, जिससे वे मानसिक रूप से भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article