{"_id":"68727cac746ed8146b0d2f31","slug":"this-time-the-plum-business-increased-in-bhattakufar-mandi-shimla-news-c-19-sml1001-566566-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भट्ठाकुफर मंडी में इस बार \nज्यादा हुआ प्लम कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भट्ठाकुफर मंडी में इस बार ज्यादा हुआ प्लम कारोबार
विज्ञापन
बागवानों को मिले फलों के रिकॉर्ड दाम
बीते साल के मुकाबले 76 हजार बॉक्स अधिक पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में स्टोन फ्रूट (गुठलीदार फलों) का सीजन समाप्त हो गया है। बीते साल के मुकाबले इस वर्ष जिले में प्लम के कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। इस साल भट्ठाकुफर फल मंडी में 76,255 बॉक्स प्लम के ज्यादा बॉक्स पहुंचे हैं।
शिमला के भट्ठाकुफर और पराला मंडी में स्टोन फ्रूट का कारोबार होता है। एपीएमसी के आंकड़ों के अनुसार भट्ठाकुफर फल मंडी में बीते वर्ष 5,71, 593 बॉक्स का कारोबार हुआ था, वहीं इस वर्ष 6,47, 848 बॉक्स फल मंडी में पहुंचे हैं। बागवानों के अनुसार इस साल प्लम की अच्छी फसल हुई थी और बागवानों को प्लम के रिकॉर्ड दाम मिले हैं। ब्लैक अंबर प्लम इस 120 से 130 रुपये प्रतिकिलो बिका। यह इस सीजन के अब तक के रिकॉर्ड दाम हैं। यह रेट पिछले साल के मुकाबले 20 से 30 रुपये प्रतिकिलो ज्यादा हैं। ब्लैक अंबर प्लम की सूरत, मुंबई, अहमदाबाद और पुणे सहित अन्य राज्यों में भी भारी मांग रहती है। इसके अलावा फल मंडी में सेंटा रोजा प्लम का भी अच्छा कारोबार हुआ है। एपीएमसी शिमला किन्नौर के चेयरमैन देवानंद वर्मा ने कहा कि प्लम के उत्पादन में बढ़ोतरी एक अच्छा संकेत है। युवाओं में बागवानी की तरफ रुझान बढ़ा है।