फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   This app will help to control road accidents in himachal

सड़क हादसों को नियंत्रित करने में मदद करेगा ये ऐप्प

Fri, 24 Aug 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 24 Aug 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
This app will help to control road accidents in himachal

लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के मुख्य अभियंता बीआर धीमान ने शुक्रवार को दो दिवसीय सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक पोषित राज्य सड़क परियोजना के प्रथम चरण में

विज्ञापन


प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों के संकलन, उनके विश्लेषण और विश्वस्तरीय तकनीकों के आधार पर निराकरण के लिए बर्तानिया की विश्व विख्यात संस्था टीआरएलयू ने एक ऑनलाइन एप्लीकेशन विकसित किया है।
विज्ञापन


इसे पूरे राज्य में लागू किया गया है। सड़क दुर्घटनाओं के विश्व स्तरीय प्रबंधन और नियंत्रण के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन लागू करने वाला हिमाचल अब प्रदेश का दूसरा राज्य बन गया है। इससे पहले तमिलनाडु में यह व्यवस्था थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं के कारण जानने में ऐसे मदद करेगा ऐप्प

This app will help to control road accidents in himachal

पुलिस विभाग की ओर से अब सड़क दुर्घटनाओं की सारी सूचनाएं और विवरण इस एप्लीकेशन के माध्यम से एकत्रित किया जा रहा है। इन आंकड़ों का समयबद्ध विश्लेषण करने पर सड़क दुर्घटनाओं के कारण जानने और उनके निवारण के लिए उचित कदम उठाने में सहायता मिल रही है।

सड़क दुर्घटना से संबंधित सभी विभाग जैसे पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं परिवहन विभाग ऑनलाइन प्लेटफार्म एक दूसरे से जुड़ गए हैं।

राज्य सड़क परियोजना के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ टोनी मैथ्यू और जैकब जॉर्ज लोक निर्माण विभाग हमीरपुर क्षेत्र के सभी वरिष्ठ अभियंताओं और अन्य विभागों के अधिकारियों को विशेष तौर पर प्रशिक्षण देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed