फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Thirty thousand students Decreased in government schools in one year

सरकारी स्कूलों में एक साल में घट गए तीस हजार विद्यार्थी

Wed, 01 Aug 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 01 Aug 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
Thirty thousand students Decreased in government schools in one year

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या लगातार घट रही है। साल 2017 के मुकाबले 2018 में स्कूलों में तीस हजार विद्यार्थी कम हो गए हैं। सितंबर 2017 में पहली से जमा दो कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियाें की संख्या 8.54 लाख थी, जो जून 2018 में घटकर 8.24 लाख पहुंच गई।

विज्ञापन


प्राइमरी के मुकाबले सेकेंडरी और जमा एक कक्षा में सबसे अधिक ड्रॉप आउट दर्ज हुआ है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी साल 2016-17 के यू डाइस डाटा में ये खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


जमा एक कक्षा में इस बार विद्यार्थियों का ड्रॉप आउट 6.66 फीसदी रहा है। इसमें 8.03 छात्र और 5.09 फीसदी छात्राएं शामिल हैं। सेकेंडरी में ड्रॉप आउट 6.50 फीसदी रहा। नौवीं एवं दसवीं कक्षा में 7.55 फीसदी छात्रों और 5.31 फीसदी छात्राओं ने सरकारी स्कूल छोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 2013 में विद्यार्थी दस लाख से अधिक थे। साल 2014 में यह आंकड़ा 959147 पहुंच गया। वर्ष 2015 में यह संख्या 931187 दर्ज हुई, जबकि साल 2016 में संख्या 890137 पहुंच गई। 

पिछले और इस साल की छात्र संख्या

Thirty thousand students Decreased in government schools in one year

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी, अंग्रेजी मीडियम नहीं होना, खस्ता स्कूल भवनों के चलते अभिभावक यहां बच्चों को पढ़ाने से कतरा रहे हैं। हालांकि अब जयराम सरकार स्कूलों में इनरोलमेंट बढ़ाने के प्रयास कर रही है। शैक्षणिक सत्र 2019 में इसका असर देखने को मिल सकता है।
 
पिछले और इस साल की छात्र संख्या
कक्षा                        2017                    2018                        अंतर
पहली से पांचवीं         302813                295428                    7385
छठी से दसवीं            386117                371040                    15077
जमा एक, जमा दो     165949                158145                    7804
कुल                         854879                824613                    30266 

सात हजार से ज्यादा स्कूल दो-दो शिक्षकों के सहारे

Thirty thousand students Decreased in government schools in one year

हिमाचल में 7 हजार से ज्यादा स्कूल मात्र दो-दो शिक्षकों के सहारे हैं। 6701 प्राइमरी, 352 मिडल और आठ सेकेंडरी स्कूलों में मात्र दो-दो शिक्षक हैं। सिंगल टीचर वाले 1320 प्राइमरी, 154 मिडल और तीन सेकेंडरी स्कूल हैं।

5029 प्राइमरी और 983 माध्यमिक स्कूल ऐसे हैं जहां 20 से भी कम विद्यार्थी हैं। साठ बच्चों की संख्या वाले 4737 प्राइमरी और 941 मिडल स्कूल हैं। सूबे में 2500 से अधिक सरकारी स्कूल दो कमरों वाले भवन में चल रहे हैं।

यू डाइस डाटा के मुताबिक 2404 प्राइमरी स्कूल, 223 मिडल, 22 सेकेंडरी और दो हायर सेकेंडरी स्कूल दो कमरों में चल रहे हैं। 321 प्राइमरी, 273 मिडल, चार सेकेंडरी और दो हायर सेकेंडरी स्कूल एक कमरे में भी चल रहे हैं। 6282 प्राइमरी, 2494 मिडल, 895 सेकेंडरी और 565 हायर सेकेंडरी स्कूलों के भवनों की हालत खस्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed