फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Third chargesheet filed in Arki court in police constable recruitment paper leak case

HP Police Paper Leak: हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अर्की कोर्ट में तीसरी चार्जशीट दायर

Fri, 08 Jul 2022 08:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/अर्की
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/अर्की Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Jul 2022 08:57 PM IST
सार

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले में सोलन पुलिस ने शुक्रवार को जेएमआईसी कोर्ट अर्की में तीसरी चार्जशीट दायर कर दी है। कुल 29 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई। 

विज्ञापन
Third chargesheet filed in Arki court in police constable recruitment paper leak case
पेपर लीक मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में सोलन पुलिस ने शुक्रवार को जेएमआईसी कोर्ट अर्की में तीसरी चार्जशीट दायर कर दी है। कुल 29 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई। इनमें 16 मध्यस्तता करने वाले, एक अभिभावक और 12 अभ्यर्थी शामिल हैं। हालांकि, मामले का मुख्य आरोपी राजस्थान का संदीप टेलर अंतरिम जमानत पर चल रहा है। उसे 16 जुलाई को दोबारा से पुलिस कस्टडी में लेने की मांग करेगी। आरोपियों में 19 जिला सोलन के अर्की और नालागढ़ से, दो जिला मंडी, एक हरियाणा और सात बिहार के रहने वाले हैं। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा ने की है।

विज्ञापन


मामले में तीसरी चार्जशीट हुई दाखिल
पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले में पहली चार्जशीट 2 जुलाई को गगल पुलिस ने कांगड़ा कोर्ट में 91 लोगों के खिलाफ दायर की थी। दूसरी चार्जशीट सीआईडी ने 7 जुलाई को सीजेएम कोर्ट चक्कर शिमला में दायर की। इसमें कुल 61 आरोपियों के नाम शामिल थे। अब सोलन के अर्की में 29 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई। 
विज्ञापन


कब क्या हुआ
-16 मई 2022 :  पेपर लीक मामले में नालागढ़ से चार अभ्यर्थी गिरफ्तार
-17 मई 2022 : अर्की से बाप-बेटा गिरफ्तार
-18 मई 2022 : पानीपत से मुख्य आरोपी समेत तीन अभ्यर्थी दबोचे
-19 मई 2022 : अर्की से महिला अभ्यर्थी समेत सात आरोपी गिरफ्तार
-20 मई 2022 : मुख्य आरोपी ने कबूला फेसबुक के जरिये बुना था पेपर लीक का जाल
-08 जुलाई 2022:  अर्की जेएमआईसी कोर्ट में 29 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed