फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   thieves took away panchayat Pradhan's fortuner car worth 34 lakhs parked outside the house by opening the lock from the laptop, Incident of theft caught in CCTV

चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद: लैपटॉप से लॉक खोलकर घर के बाहर खड़ी प्रधान की फॉर्च्यूनर कार उड़ा ले गए चोर

Tue, 08 Feb 2022 09:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज़ एजेंसी , पंडोह(मंडी)
संवाद न्यूज़ एजेंसी , पंडोह(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Feb 2022 09:28 PM IST
सार

चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार को भूषण वर्मा ने इसे अक्तूबर 2019 में 34 लाख रुपये में खरीदा था। भूषण वर्मा सुबह जब उठे तो घर के बाहर अपनी कार को नदारद पाया। औट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित महंत ने बताया कि सभी थानों को इस संदर्भ में अलर्ट कर दिया गया है और पंजाब पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
thieves took away panchayat Pradhan's fortuner car worth 34 lakhs parked outside the house by opening the lock from the laptop, Incident of theft caught in CCTV
प्रधान की फॉर्च्यूनर कार उड़ा ले गए चोर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की औट पंचायत के प्रधान की फॉर्च्यूनर गाड़ी सोमवार देर रात शातिरों ने चुरा ली है। शातिरों ने घर के बाहर पार्क वाहन का पहले लैपटॉप से लॉक खोला और उसे ले उड़े। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को खंगालकर शातिरों पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलेभर में नाकाबंदी कर दी है और पंजाब पुलिस को भी सूचित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात को औट गांव में पंचायत के प्रधान भूषण वर्मा की फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन


भूषण वर्मा ने बताया कि जब वह मंगलवार सुबह उठे तो देखा कि गाड़ी नहीं है। अपने भाई को फोन करके पूछा कि कहीं वह गाड़ी लेकर गया तो नहीं है। नजर जमीन पर पड़े कुछ कांच के टुकड़ों पर पड़ी तो शक हुआ कि कार चोरी हो गई है। इसके बाद घर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे देखे तो पूरी वारदात सामने आई। चोर रात करी 2:10 बजे गाड़ी के पास लैपटॉप लेकर पहुंचे और कार को चुराने का प्रयास करने लगे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 3:10 बजे पर कार को स्टार्ट करके शातिर फरार हो गए। गाड़ी के मालिक ने बताया कि उन्होंने औट थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed