{"_id":"62b0bcb39f8e804000403103","slug":"thief-stolen-gold-in-mehli-shimla-news-sml41277029","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एसपी के घर से आभूषण ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एसपी के घर से आभूषण ले उड़े चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व एसपी के घर से आभूषण ले उड़े चोर
मैहली में स्थित घर को बनाया निशाना, शहर में तीन माह के भीतर चोरी की नौवीं वारदात
शहर में चोर गिरोह के सक्रिय होने से लोगों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। स्मार्ट पुलिस को चोरों ने सीधी चुनौती दे डाली है। इस बार चोरों ने शिमला के एसपी रहे डीडब्ल्यू नेगी के मैहली स्थित घर से कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
चोरी हुए सामान की कीमत करीब 2.50 लाख बताई जा रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि शिमला में जब पुलिस अफसरों के घर ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा। डीडब्ल्यू नेगी एसपी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। राजधानी शिमला में चोर गिरोह तीन महीने से लगातार सक्रिय है। शहर में तीन माह में चोरी की नौंवी वारदात पेश आई है। पुलिस को इसमें से सिर्फ एक मामले को सुलझाने में कामयाबी मिली है। बाकी मामलों की पुलिस जांच में जुटी है। सभी चोरियां रिहायशी मकान में हुई है। लगातार शहर में हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी का मकान मैहली क्षेत्र में है। चोर इस घर से सोने का मंगलसूत्र, हीरे की अंगूठी और अन्य आभूषण चुरा ले गए। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। मकान मालिक किन्नौर गए थे। वापस आकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर सामान चारों तरफ बिखरा था। शातिरों ने बेड बॉक्स को खंगाल रखा था और अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। छोटा शिमला थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसपी डॉ. मोनिका भुंटूगरू ने बताया कि शहर में हुई चोरी के अलग-अलग मामलों में पुलिस की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
पड़ोसी ने दी चोरी की सूचना
सेवानिवृत्त एसपी डी डब्लयू नेगी ने कहा कि वह 24 मई को अपने पैतृक घर किन्नौर गए थे। 19 जून को लौटते वक्त कुफरी पहुंचे तो पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी की आपके घर के ताले टूटे पड़े हैं। इसके बाद घर पहुंचा तो घर में रखे उनकी बहू का सोने का मंगलसूत्र और डायमंड रिंग गायब थी।
तीन माह में हुई चोरी की घटनाएं
9 अप्रैल को न्यू शिमला क्षेत्र के उप निदेशक के रिहायशी मकान से दिनदिहाड़े सोने के दो मंगलसूत्र, चार चूड़ियां, टॉप्स के अलावा चांदी के पायल, अंगूठी और डायमंड के रिंग सहित चार हजार की नकदी चोरी हो गई।
25 अप्रैल छोटा शिमला क्षेत्र में शातिर एक घर से एक लैपटॉप, चार्जर, ब्लू ट्रूथ, ईयरबट्स और 800 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए।
18 मई को समरहिल के रेलेवे स्टेशन के पास एक घर से शातिर दिनदहाड़े सोने की चेन, पेंडेंट, लाकेट सिंघी, कान की बाली, डायमंड ब्रेसलेट, दो कंगन, तीन अंगुठियां डायमंड और चांदी के कंगन, चांदी के तीन सिक्के समेत चांदी की भगवान की मूर्ति चुरा ले गए।
31 मई को तारा देवी क्षेत्र में अध्यापिका के मकान से सोने, चांदी के करीब आठ लाख के आभूषण उड़ा ले गए थे।
2 जून को तारादेवी क्षेत्र में एक डाक कर्मी महिला के घर से 7 तोला सोना, सोने का एक मड, 2 जोड़ें टाप्स, दो अंगूठी, 10 ग्राम चांदी सहित मकान से आधा दर्जन चांदी के बर्तन चुरा ले गए थे।
5 जून को शोघी के हिमुडा कालोनी में एक घर का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के आभूषण चोरी हुई।
4 जून को भी तारादेवी में करीब पांच लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हो गए थे।
16 जून को भी विकासनगर क्षेत्र की हिमुडा कॉलोनी के एक फ्लैट से शातिर ढाई लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए थे।
एक मामला ही सुलझा पाई है पुलिस
पुलिस अभी तक 30 जून को बालूगंज क्षेत्र में हुई चोरी के मामले को ही सुलझा पाई है। इसमें आरोपी एक मकान से आठ लाख रुपये के सोने के आभूषण उड़ा ले गया था। बाद में सब इंस्पेक्टर जयदेव की अगुवाई में जांच टीम ने क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर राजेंद्र चौहान (49) हरियाणा निवासी को पिंजौर से गिरफ्तार किया है। इससे चोरी किया हुआ सामान भी बरामद किया जा चुका है।