फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

65 की उम्र में फिर थामी हॉकी, मैदान में कायम की बादशाहत

Fri, 08 Mar 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan राकेश शर्मा, अमर उजाला, सोलन
राकेश शर्मा, अमर उजाला, सोलन Published by: ashok chauhan Updated Fri, 08 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
These women played hockey at the age of 67 in solan himachal

65 साल की उम्र में जहां महिलाएं घुटनों के दर्द और बीमारियों के कारण बिस्तर पकड़ लेती हैं, वहीं शीला कौशल ने महिला सशक्तीकरण की अनोखी मिसाल पेश कर इतिहास रच दिया है। हॉकी की इस खिलाड़ी ने 40 साल बाद कुछ अलग करने की ठानी और मास्टर्स महिला हॉकी टीम बनाई।


 

These women played hockey at the age of 67 in solan himachal

इस टीम में 55 से लेकर 67 आयु वर्ग की महिला खिलाड़ी हैं। बीते दिनों हुई मास्टर्स चैंपियनशिप में टीम ने उत्तराखंड को 2-0 से हराकर गोल्ड जीता। अब यह टीम इटली में देश का प्रतिनिधित्व करेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड लाने के लिए मैदान में पसीना बहा रही हैं।
 

These women played hockey at the age of 67 in solan himachal

16 महिलाओं की यह टीम उम्मीद की मशाल बन गई है। हिमाचल महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एवं हॉकी टीम की प्रबंधक शीला कौशल ने बताया कि उम्र के इस पड़ाव में दोबारा मैदान में उतरना आसान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These women played hockey at the age of 67 in solan himachal

सभी ने अरसा पहले हॉकी को अलविदा कह दिया था। घर परिवार के अलावा कई तरह की जिम्मेदारियों का बोझ और बीमारी के बीच टीम को बनाना मुश्किल था। अब यह हालत है कि हमारी टीम की खिलाड़ी हॉकी लेकर चलती हैं और जहां मौका मिले अभ्यास में जुट जाती हैं।

विज्ञापन
These women played hockey at the age of 67 in solan himachal

शीला कौशल ने बताया कि उनकी टीम की खिलाड़ी कई बीमारियों से जूझ रही थीं। अभ्यास छूट गया था, लेकिन हमने दोबारा हॉकी पकड़ी तो सभी बीमारियां छू मंतर हो गईं। नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed