फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   There will tighten the noose on stunt drivers, FIR will be registered, Police Headquarters has given orders

Himachal: स्टंट करने वाले वाहन चालकों पर कसेगी नकेल, एफआईआर दर्ज होगी, पुलिस मुख्यालय ने दिए आदेश

Mon, 18 Aug 2025 01:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Aug 2025 01:01 PM IST
सार

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
There will tighten the noose on stunt drivers, FIR will be registered, Police Headquarters has given orders
स्टंट करने वाले वाहन चालकों पर कसेगी नकेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाहनों से स्टंट करने वाले चालकों के खिलाफ हिमाचल पुलिस सख्त रुख अपनाएगी। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अब स्टंट करते पकड़े जाने पर न केवल वाहन जब्त होगा बल्कि एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। यह फैसला यातायात नियमों का उल्लंघन कर लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने और यातायात बाधित करने वालों पर लगाम लगाने के लिए लिया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक तिवारी ने बताया कि हाल के दिनों में कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कुछ युवा बाइक, स्कूटी और कारों के साथ सड़कों पर खतरनाक स्टंट करते पाए गए हैं।

विज्ञापन

यह स्टंट न केवल उनके लिए बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। इन गतिविधियों से अकसर सड़कों पर जाम लग जाता है और आम जनता को परेशानी होती है। हाल ही में सनवारा टोल प्लाजा पर स्कूटी चालक की ओर से किए गए स्टंट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर स्कूटी जब्त की गई है। प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि स्टंट करने वालों को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर लापरवाही से गाड़ी चलाते या स्टंट करते पाया जाता है, तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत उसका वाहन तुरंत जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने और लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने की धाराओं में एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। डीजीपी अशोक तिवारी ने प्रदेश के लोगों से भी अपील की है कि ऐसे कृत्यों से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही यदि कहीं भी इस तरह के स्टंट होते देखें तो पुलिस को सूचित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed