फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   There will be no tarring of roads in the city, there will be only patchwork

Shimla News: शहर में सड़कों की नहीं होगी टारिंग, सिर्फ पैचवर्क ही होगा

Fri, 01 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
There will be no tarring of roads in the city, there will be only patchwork
बरसात से पहले ड्रेनेज सिस्टम होगा दुरुस्त
विज्ञापन

विभाग का दावा, अभी पूरी नहीं हुई चारिंग की अवधि

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के शहरी क्षेत्र के डिवीजन तीन के तहत आने वाली सड़कों की इस बार टारिंग नहीं होगी। इसमें जहां सड़कें खराब हैं, वहां सिर्फ पैचवर्क किया जाएगा।

शहर के सर्कुलर रोड, खलीनी-झंझीड़ी, राज नवबहार, राजभवन टिटला होटल, जाखू सड़क सहित पंथाघाटी की मुख्य सड़कों पर पैच वर्क करवाया जाना है। लोक निर्माण विभाग पिछली बरसात से सबक लेते हुए बरसात के शुरू होने से पूर्व सभी सड़कों को सुरक्षित बनाने के मकसद से सड़क किनारे की ड्रेनेज लाइन और कलवर्ट आदि को खोलने तथा उनके रखरखाव का कार्य करवाएगा। शहर के सर्कुलर रोड और इन अन्य सड़कों पर निर्धारित की गई टारिंग की समय सीमा अभी पूरी नहीं हुई है। इसलिए नई टारिंग नहीं की जाएगी, जहां भी गड्ढे हुए हैं या टारिंग उखड़ी है, वहां पर पैच लगाने का कार्य विभाग जल्द शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के डिवीजन तीन के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा ने कहा कि इस बार विभाग के अधीन सड़कों का पैच वर्क और रखरखाव का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही सड़कें बरसात में सुरक्षित रहे, इसमें बारिश के पानी से नुकसान न हो इसके लिए शहर की इन सड़कों के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article