फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   There will be no repair of power lines during the festive season.

Shimla News: त्योहारी सीजन में नहीं होगी बिजली लाइनों की मरम्मत

Sat, 03 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
There will be no repair of power lines during the festive season.
दशहरे से पहले पूरा कर लिया जाएगा कार्य
विज्ञापन

त्योहारों के दौरान कट लगने से प्रभावित होता है कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। त्योहारी सीजन में शहरवासियों, कारोबारियों और पर्यटकों को बिजली कट से परेशान नहीं होना पड़ेगा। बिजली बोर्ड त्योहारी सीजन के दौरान प्री-विंटर मेंटेनेंस का काम नहीं करेगा।
यह कार्य अब दशहरे से पहले शहर में पूरा किया जाएगा। बिजली बोर्ड की ओर से शहर में लगे 41 फीडरों के तहत प्री-विंटर मेंटेनेंस को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। राजधानी के छोटा शिमला, खलीणी, मल्याणा, संजौली, फ्लावरडेल, भराड़ी, तारादेवी और आईजीएमसी समेत कई क्षेत्रों को इसमें शामिल किया है। लिहाजा, विभाग शेड्यूल के तहत अलग-अलग फीडरों में निर्धारित समय पर बिजली बंद रखकर लाइनों, सब स्टेशनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य विद्युत उपकरणों की मरम्मत करेगा, ताकि त्योहारी सीजन में बिजली व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में खरीदारी बढ़ने के साथ बिजली की मांग भी बढ़ जाती है। मालरोड, लोअर बाजार, मिडिल बाजार, संजौली, छोटा शिमला और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रोशनी और अन्य विद्युत उपकरणों का इस्तेमाल अधिक होता है। ऐसे में बिजली व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए बोर्ड ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बोर्ड का कहना है कि यह कार्य दशहरे से पहले पूरा करने की योजना बनाई गई है। इससे पहले तक त्योहारी सीजन के दौरान इस तरह के बिजली कट लगते थे, जिस वजह से लोगों को दशहरे, करवाचौथ और दिवाली पर भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिजली कट लगने के बाद लोग बार-बार बिजली कार्यालयों में फोन करते थे जिससे विभाग का काम भी प्रभावित होता था। ऐसे में अब मेंटेनेंस का काम आसानी से पूरा हो और लोगों को भी परेशानी न हो, इसके लिए बोर्ड की ओर से यह फैसला लिया गया है।

वरिष्ठ अधिशासी अभियंता तनुज गुप्ता ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए आवश्यक मेंटेनेंस का काम पहले ही पूरा करने की तैयारी है। इसके लिए शेड्यूल तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed