{"_id":"5d6e89898ebc3e014b5f8df8","slug":"there-will-be-direct-communication-to-increase-the-income-of-bpl-kanwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बीपीएल की आय बढ़ाने के लिए एक लाख परिवारों से होगा सीधा संवाद: कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बीपीएल की आय बढ़ाने के लिए एक लाख परिवारों से होगा सीधा संवाद: कंवर
Tue, 03 Sep 2019 09:11 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Sep 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बीपीएल परिवारों की आय बढ़ाने के लिए अब एक लाख परिवारों का चयन कर उनसे सीधा संवाद किया जाएगा। हिमाचल में वर्तमान में लगभग 2.83 लाख बीपीएल परिवार हैं। राजगढ़ के नेहरू मैदान में पंचायत सम्मेलन में पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इन एक लाख परिवारों के अतिरिक्त पांच हजार एपीएल परिवारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सांसद का बहिष्कार, ये है वजह
विज्ञापन
विभागीय कर्मी उनसे बातचीत करके उनकी आय बढ़ाने की योजना तैयार करेंगे, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय दो गुणा करने और हर घर को मूलभूत सुविधाएं देने की बात को पूरा किया जा सके। उन्होंने विकास खंड राजगढ़ का नया कार्यालय भवन बनाने के लिए दो करोड़ स्वीकृत किए। कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को सुदृढ़ किया गया।
विज्ञापन
प्रथम चरण में एक लाख बीपीएल परिवारों की घर घर जाकर काउंसलिंग की जाएगी। उनकी आवश्यकतानुसार बीपीएल परिवारों के उत्थान को योजनाएं स्वीकृत की जाएंगी। जो परिवार गरीब हैं और बीपीएल में नहीं हैं, ऐसे पांच प्रतिशत परिवारों को भी इस कार्य योजना के तहत लाया जाएगा। सरकार ने किसी भी बीपीएल परिवार को हटाने के आदेश नहीं दिए हैं।
उन्होंने कहा कि पंचायतों के माध्यम से दो हजार करोड़ की राशि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर व्यय की जा रही है। पंचायतीराज में कार्यरत सभी अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने के लिए स्थायी नीति तैयार की गई है। पंचायत चौकीदारों के लिए स्थायी नीति शीघ्र ही तैयार की जाएगी। प्रदेश में शीघ्र तीन सौ पंचायत सचिव के पद भरे जाएंगे। ग्रामीण विकास विभाग में तकनीकी अनुभाग खोलने को सरकार ने स्वीकृति दे दी है।
इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप, बलदेव भंडारी, चंद्रमोहन ठाकुर, प्रताप ठाकुर ने भी विचार रखे। सम्मेलन में अतिरिक्त निदेशक पंचायतीराज केवल शर्मा ने पंचायतीराज प्रणाली के बारे विस्तार से जानकारी दी। अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा भी उपस्थित थीं। इससे पहले ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने नेहरू मैदान में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।