फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   There was a rise in the prices of apples Royal sold for Rs 140 per kg

Shimla News: सेब के दामों में आया उछाल रायल 140 रुपये किलो बिका

Sat, 23 Sep 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
There was a rise in the prices of apples
Royal sold for Rs 140 per kg
दो हफ्ते पहले 70 रुपये किलो बिका था रायल
विज्ञापन

अब बढि़या गुणवत्ता का सेब आने से बढ़ने लगे दाम

भारती शर्मा
शिमला। राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी में रायल सेब के दामों में उछाल आ गया है। सेब प्रतिकिलो 30 से 50 रुपये तक महंगा हो गया है। शनिवार को मंडी में पहुंचा रायल सेब 140 रुपये प्रतिकिलो तक बिका है।

पिछले दो हफ्ते से फल मंडी में सेब 70 से 110 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था। आढ़तियों के अनुसार बढि़या
सेब आने से दामों में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में भी यह दाम और बढ़ सकते हैं। कोटखाई के थरौला निवासी अभिषेक पुटरा भी शनिवार को भट्ठाकुफर फल मंडी में रॉयल सेब की 45 पेटियां लाए थे। इनकी 30 किलो की सेब की पेटी 4200 रुपये में बिकी है। दो हफ्ते से जो सेब आ रहा था, वह ज्यादा अच्छा नहीं था। अब जिले के ऊंचाई वाले इलाकों से कुछ बागवान सेब लेकर पहुंच रहे हैं। इन्हें अच्छे दाम मिल रहे हैं। जिला शिमला में अब सेब का कारोबार अंतिम चरण में है और अब सिर्फ ऊंचाई वाले क्षेत्रों से ही सेब आ रहा है। भटठाकुफर में फल मंडी शनिवार को सेब की करीब नौ हजार पेटियां बिकीं।
विज्ञापन



रंग और आकार बढि़या : चौहान
भट्ठाकुफर फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रताप चौहान ने बताया कि शनिवार को रायल सेब को अच्छे दाम मिले हैं। 140 रुपये प्रतिकिलो तक रायल सेब बिका है। इसका रंग और आकार अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article