फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is a stir due to CBI's camp in Chamba, know the whole matter

Chamba: सीबीआई के चंबा में डेरा डालने से हड़कंप, जानें पूरा मामला

Wed, 16 Oct 2024 10:15 AM IST
Krishan Singh सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Oct 2024 10:15 AM IST
सार

जिले के कई डाकघरों में उपभोक्ताओं के बचत खाताें, पेंशन समेत अन्य लेनदेन के मामलों में हुए गड़बड़झाले की जांच समेत नगर परिषद चंबा में भी सीबीआई रेड डाल सकती है। 

विज्ञापन
There is a stir due to CBI's camp in Chamba, know the whole matter
सीबीआई(फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने चंबा में डेरा डाला है। जिले के कई डाकघरों में उपभोक्ताओं के बचत खाताें, पेंशन समेत अन्य लेनदेन के मामलों में हुए गड़बड़झाले की जांच समेत नगर परिषद चंबा में भी सीबीआई रेड डाल सकती है। 

विज्ञापन


जिले के कई डाकघरों में लाखों रुपयों के गोलमाल करने के पोस्टमास्टरों पर आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं नगर परिषद चंबा में भी सफाई समेत अन्य विकासात्मक कार्यों में गड़बड़झाले के आरोप हैं। इसकी विजिलेंस जांच कर रही है।
विज्ञापन


खैर डाकघरों समेत नप चंबा में घोटाले हुए हैं या नहीं इसका खुलासा करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जिले में डेरा डाल दिया है। सीबीआई की ओर से दी गई दबिश को लेकर कोई भी अधिकारी बोलने को राजी नहीं है। हालांकि सीबीआई की दबिश देने की भनक लगने के बाद चंबा में हड़कंप सा मचा है। संवाद 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पोस्टमास्टरों को लेकर भी हो चुकी जांच 
इससे पहले भी दो पोस्टमास्टरों के मामलों की जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम चंबा में आकर जांच कर चुकी है। ऐसे में फिर से चंबा में पहुंच कर डाकघर में घोटाले की जांच समेत सीबीआई की टीम नगर परिषद चंबा में बीते दिनों सफाई समेत बैंच, खंभों के टेंडर में हुए करोड़ों के गोलमाल के आरोपों की विजिलेंस रेड और जांच के बीच अब सीबीआई की टीम ने चंबा में डेरा जमा दिया है।


किस-किस पर आरोप : जिले के एक पोस्टमास्टर पर 69 बुजुर्ग, विधवा व दिव्यांग पेंशन भोगियों के खातों से 3 लाख से अधिक की राशि का गबन का आरोप है। दूसरे आरोपी पर 30 बचत खातों, 125 आरडी, 3 एफडी, 61 सुकन्या समृद्धि योजना सहित कई योजनाअों से 32 लाख से अधिक डकारने के आरोप हैं। एक अन्य पोस्टमास्टर द्वारा बचत खातों और आरडी के खातों से 12.57 लाख के घोटाले के आरोप हैं। उसे बर्खास्त तक कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed