फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   There is a need to work on drainage to prevent soil erosion.

Shimla News: भूमि कटाव रोकने के लिए जल निकासी पर काम करने की जरूरत

Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
There is a need to work on drainage to prevent soil erosion.
हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान पंथाघाटी में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण विशेषज्ञों ने की वकालत
विज्ञापन

ढलानों का स्थरीकरण करना भी जरूरी होगा
सड़क कटिंग और तेज बारिश से बढ़ रहा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमालयी क्षेत्रों में क्षरित भूमि और कटाव के पुनर्स्थापन के लिए पौधरोपण के साथ ढलान स्थिरीकरण और जल निकासी व्यवस्था पर काम करने की जरूरत है। यह बात हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान पंथाघाटी में शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कही। इसमें भूमि क्षरण (उत्पादकता कम होना) के कारणों और रोकथाम के उपायों पर चर्चा की।

संस्थान की निदेशक डॉ. मनीषा थपलियाल ने कहा कि तेज बारिश, सतही बहाव, सड़क निर्माण के दौरान ढलानों की कटिंग, जंगलों की आग, अत्यधिक चराई और अनियंत्रित विकास से भूमि क्षरण बढ़ रहा है। ऐसे क्षेत्रों में मृदा एवं जल संरक्षण के साथ ड्रेनेज लाइन उपचार और ढलान स्थिरीकरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि भूमि के पुनर्स्थापन के लिए स्थानीय और देशज प्रजातियों का चयन, प्राकृतिक पुनर्जनन, वर्षाजल संचयन और चराई प्रबंधन को बढ़ावा देना होगा। कुछ क्षेत्रों में आक्रामक प्रजातियां स्थानीय वनस्पतियों के पुनर्जनन में बाधा बन रही हैं। इसलिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार प्रजातियों का चयन जरूरी है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में केंद्र सतत भूमि प्रबंधन देहरादून के वैज्ञानिक-एफ एवं प्रमुख डॉ. संजीव कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र कुपवाड़ा के प्रभाग प्रमुख प्रो. जीएम भट्ट और डॉ. तनय वर्मन विषय विशेषज्ञ के रूप में शामिल रहे। वन, कृषि, उद्यान, पशुपालन, लोक निर्माण और जल निगम के अधिकारी, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि, पर्यावरण कार्यकर्ता और गैर सरकारी संगठनों के सदस्यों समेत 21 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article