फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   theft Himachal: First they threw a feast in a house in the middle of the village, then they also took away rat

हिमाचल: गांव के बीच में माैजूद घर में पहले उड़ाई दावत, फिर रसोई से राशन भी ले गए शातिर

Mon, 10 Mar 2025 12:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सलौणी (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सलौणी (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Mar 2025 12:24 PM IST
सार

घर में चोरी करने वाले शातिरों ने पहले कांसे के बर्तनों में दावत उड़ाई और उसके बाद बर्तनों सहित रसोईघर से राशन, घी और अन्य सामान भी ले उड़े।

विज्ञापन
theft Himachal: First they threw a feast in a house in the middle of the village, then they also took away rat
अपराध (सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के थाना बड़सर के तहत सलौणी गांव में एक घर में हुई चोरी की खूब चर्चा हो रही है। घर में चोरी करने वाले शातिरों ने पहले कांसे के बर्तनों में दावत उड़ाई और उसके बाद बर्तनों सहित रसोईघर से राशन, घी और अन्य सामान भी ले उड़े। जिस घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है, वह गांव के बिल्कुल बीच में स्थित है, लेकिन किसी को भी चोरी की जरा सी भनक तक नहीं लगी। घर के बगल में बने रसोईघर में शातिर आराम से दावत उड़ा गए, लेकिन घर के अन्य कमरों में सो रहे परिवार के एक भी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन

 

घर के मालिक अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने कभी भी रसोईघर में ताला नहीं लगाया था। उन्होंने कहा कि तीन किलो देसी घी, पांच किलो चीनी, पांच किस्म की सात किलो दालें, एक कुकर, अचार के डिब्बे, और कांसे की चार थालियां शातिरों ने चोरी की हैं। उन्होंने कहा कि रात को आलू-गोभी की सब्जी और माह-चने की दाल बनाई गई थी। यह सब्जी और दाल और कुछ चपातियां बच गई थीं। सुबह जब खाने बनाने के लिए रसोईघर में परिवार के सदस्य पहुंचे तो चोरी के बारे में पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलौणी महिला मंडल प्रधान पिंकी शर्मा ने कहा कि गांव में कोई भी परिवार रसोईघर में ताला नहीं लगाता है। यह पहली दफा हुआ कि गांव में रसोईघर में चोरी हो गई है। उन्होंने कहा कि नशे के दलदल में फंसे युवा इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे है। नशे की जरूरत को पूरा करने इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। जिले में युवा लगातार नशे की लढ़ में फंसते जा रहे हैं। भोटा चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि फिलहाल उनके पास इस विषय पर कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed