फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The work on the double lane bridge being constructed near the lift will be completed in November.

Shimla News: लिफ्ट के पास बन रहे डबललेन पुल का नवंबर में पूरा होगा कार्य

Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The work on the double lane bridge being constructed near the lift will be completed in November.
डेक शीट बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद अब डाला जाएगा स्लैब, पुल के शुरू होने से यातायात जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन

72 मीटर लंबा और 9 मीटर चौड़ा है पुल
13 करोड़ से अधिक की राशि से हो रहा निर्माण

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के सर्कुलर रोड पर लिफ्ट पार्किंग के पास रोजाना लगने वाले जाम का स्थायी समाधान करने के लिए निर्माणाधीन डबललेन पुल का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग ने नवंबर में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पुल पर गार्डर रखे जाने के बाद अब डेक शीट बिछाने का काम शुरू कर दिया है। पुल के शुरू होने से लिफ्ट के पास लगने वाले यातायात जाम से राहत मिलेगी।

पुल पर इसके बाद सरिया बिछाकर स्लैब डाला जाएगा। डेक शीट बिछाने के साथ ही पुल के दोनों ओर पैदल चलने के लिए चार फुट से अधिक चौड़े रास्ते भी बनेंगे। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद इस पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। साथ ही पुल के किनारों पर पैदल चलने की सुविधा भी मिलेगी। पुल का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग का डिवीजन-तीन करवा रहा है। 72 मीटर लंबे और नौ मीटर तक चौड़े इस पुल और पुराने लिफ्ट पुल के बीच आठ से दस फुट का अंतर रहेगा। इसे देखते हुए दोनों पुलों के किनारों पर सुरक्षित रेलिंग लगाई जाएगी। हालांकि विभाग आने वाले समय में दोनों पुलों के बीच के इस अंतर को भरने और वहां पैदल रास्ता बनाने की संभावनाओं पर भी फैसला ले सकता है।
विज्ञापन


सर्कुलर रोड पर करीब 13 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से बन रहे इस पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद पुराने और नए दोनों पुलों से वाहनों की आवाजाही होगी। कांग्रेस कार्यालय के सामने पुल के जुड़ने वाले स्थान पर लोक निर्माण विभाग पहले ही पहाड़ी की कटिंग कर सड़क को चौड़ा कर चुका है। इससे नए पुल से यातायात शुरू होने पर वाहनों की आवाजाही में दिक्कत नहीं होगी। वहीं पार्किंग में जाने वाले वाहनों के कारण लगने वाले जाम को कम करने के लिए पुल का निर्माण पूरा होने के बाद अलग से एक अंडरपास बनाया जाना है। इसके लिए विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है। पुल बनने के बाद अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए चिह्नित जगह पर पेड़ों को पहले ही काटा जा चुका है। लिफ्ट के प्रवेश द्वार के पास से यह अंडरपास सीधे पार्किंग से जुड़ेगा। इससे पार्किंग में जाने और वहां से बाहर निकलने वाले वाहनों के कारण सर्कुलर रोड पर यातायात बाधित होने की आशंका कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुल पर बिछाई जा रही शीट : वर्मा
लिफ्ट डबललेन पुल पर डेक शीट बिछाने का काम जारी है। यह पुल पर स्लैब डालने के लिए शटरिंग का काम करती है। इसके बाद स्लैब डाला जाएगा। अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। विभाग तय समय में निर्माण कार्य पूरा कर पुल को जनता को समर्पित करने के लिए तैयार कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article