फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The work of making rail track from Baddi to Chandigarh started, more than 300 farmers of nine villages will ge

Rail Track: बद्दी से चंडीगढ़ के लिए रेल ट्रैक बनाने का कार्य शुरू, 300 से अधिक किसानों की आएगी जमीन

Tue, 15 Nov 2022 10:27 AM IST
Krishan Singh ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Nov 2022 10:27 AM IST
सार

 रेलवे बोर्ड से टेंडर अवार्ड होने के बाद निर्माण ठेकेदार ने जमीन को समतल कर ट्रैक बनाने के लिए मजदूर लगा दिए हैं। जमीन समतल होने के बाद ट्रैक के लिए पत्थर भरान का कार्य होगा।

विज्ञापन
The work of making rail track from Baddi to Chandigarh started, more than 300 farmers of nine villages will ge
बद्दी से चंडीगढ़ के लिए रेल ट्रैक बनाने का कार्य शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के बद्दी-चंडीगढ़ रेल लाइन के लिए ट्रैक बनाने का कार्य बद्दी क्षेत्र में शुरू हो गया है। रेलवे बोर्ड से टेंडर अवार्ड होने के बाद निर्माण ठेकेदार ने जमीन को समतल कर ट्रैक बनाने के लिए मजदूर लगा दिए हैं। जमीन समतल होने के बाद ट्रैक के लिए पत्थर भरान का कार्य होगा। करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत से चंडीगढ़ से बद्दी तक 30.295 किमी लंबी यह रेल लाइन बननी है। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के लिए रेलवे लाइन बिछने से उद्योगों को काफी राहत मिलने वाली है। हिमाचल में 3.5 किलोमीटर ट्रैक बिछाया जाना है जिसमें 9 गांवों के 300 से अधिक किसानों की जमीन रेलवे लाइन के बीच में आई है। विभाग ने रेलवे लाइन के बीच आने वाली जमीन की निशानदेही कर उसका अधिग्रहण कर लिया है। अधिकांश लोगों को जमीन का पैसा भी मिल चुका है। 

विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट को वर्ष 2007 में केंद्र सरकार की मंजूरी मिली थी। जून 2019 में सरकार ने इसे स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट घोषित कर दिया था। इस प्रोजेक्ट में हिमाचल की 34 हेक्टेयर जमीन रेलवे लाइन के बीच में आ रही है। जिसमें अधिकांश किसानों को जमीन का मुआवजा मिल गया है। चार हेक्टेयर जमीन का अभी और अधिग्रहण होना, जिसकी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी और सरकार की ओर से मुआवजा का पैसा भी आ चुका है। चुनाव के चलते अधिग्रहण का कार्य रूक गया था जिसे अब जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हिमाचल की सराजमाजरा लबाना, बद्दी शीतलपुर, चक जंगी, कल्याणपुर, बिलांवाली गुजरां, लंडेवाल, संडोली, हरिपुर संडोली, और केंदूवाल गांव के तीन सौ अधिक किसानों की जमीन इस लाइन में आई है। हिमाचल का इसमें साढे़ तीन किलोमीटर रेल लाइन हिस्सा है, बाकी जमीन हरियाणा राज्य में आ रही है। प्रस्तावित रेल लाइन सूरजपुर से शुरू होकर हरियाणा के धमाला, लोहगढ़, खेड़ा-टांडा जोलूवाल, कौना, मंड़ावाला और हिमाचल के शीतलपुर स्थित कंटेनर डिपो केंदूवाला होते हुए संडोली तक पहुंचेगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दी क्षेत्र में प्रस्तावित रेल लाइन का कार्य शुरू हो चुका है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्ष 2025 तक रेल लाइन प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।- एमपी सिंह. अधिशासी अभियंता, रेलवे बोर्ड 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed