फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The work of expanding the road of Chamiyana Hospital is pending.

Shimla News: चमियाना अस्पताल की सड़क के विस्तार का कार्य लटका

Fri, 30 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The work of expanding the road of Chamiyana Hospital is pending.
सड़क का सात सौ मीटर हिस्सा किया जाना है चौड़ा, एक ही आवेदन आने पर टेंडर किया रद्द
विज्ञापन


अब दोबारा आमंत्रित की जाएंगी निविदाएं

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में भट्ठाकुफर से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना जाने वाली सड़क को चौड़ा करने का काम फिलहाल लटक गया है। इस सड़क का 700 मीटर हिस्सा संकरा है जिसे चौड़ा किया जाना है। सड़क चौड़ी करने के लिए टेंडर प्रक्रिया में सिर्फ एक ही ठेकेदार ने आवेदन किया है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग को टेंडर प्रक्रिया फरवरी तक बढ़ानी पड़ी है।

उम्मीद की जा रही है कि ज्यादा आवेदन आने के बाद अगले महीने ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। विभाग दावा कर रहा है कि फरवरी के पहले सप्ताह तक टेंडर आवंटन कर दिया जाएगा जिससे फरवरी के दूसरे सप्ताह तक यह कार्य शुरू हो जाएगा। अस्पताल की इस सड़क को चौड़ा करने के लिए न्यायालय के आदेशों पर लोक निर्माण विभाग भी कार्य को जल्द शुरू कर पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। अब एक ही निविदा आने पर विभाग को फिर से निविदाएं आमंत्रित करनी पड़ी हैं। इससे निर्माण कार्य अब देरी से शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

चमियाना अस्पताल के लिए आने जाने वाले मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों को हर रोज जाम में फंसना पड़ता है। इस तंग सड़क पर लगने वाले जाम और वाहनों को संचालित करने के लिए वर्तमान में दोनों ओर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इसी बची हुई तंग सड़क के कारण परिवहन निगम इस रूट पर बस नहीं चला रहा है। इसलिए इस सड़क को डबल लेन बनाने के कार्य के शुरू होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फरवरी के पहले सप्ताह में होगा टेंडर
लोक निर्माण विभाग के कसुम्पटी डिविजन के एक्सइएन नवीन कौंडल ने माना कि एक ही टेंडर आया था। इस पर दोबारा से अब टेंडर और काम आवंटित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। फरवरी के पहले सप्ताह तक दोबारा टेंडर कॉल करने और टेंडर आवंटन की प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। विभाग ने दोबारा आमंत्रित की गईं निविदाओं के लिए 31 जनवरी से लेकर 7 फरवरी तक की समय सीमा तय की है। एक करोड़ 71 लाख से अधिक के इस कार्य को पूरा करने के लिए 180 दिन की समय सीमा भी तय की है। इस कार्य में सड़क को चौड़ा करने, सुधार करने, रेस्ट और ब्रेस्ट वॉल का निर्माण करना शामिल है। यू और वी शेप के ड्रेन लाइन के अलावा क्रैश बैरियर, रेलिंग और मेटलिंग का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article