फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The women of Chamiyan have renovated their village.

Shimla News: चमियान की महिलाओं ने संवारा गांव

Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The women of Chamiyan have renovated their village.
शिमला। स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजधानी की चमियाना पंचायत की महिलाओं ने स्वच्छता का संदेश दिया है। चमियाना पंचायत की नीना ठाकुर, कृष्णा शांडिल और सभी महिलाओं ने अपने गांव बडई, टिपरा तथा बेंडी में स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे गांव की तस्वीर बदल दी। सुबह से ही महिलाएं हाथों में झाड़ू, तगारी और दस्ताने लेकर सफाई करने उतरीं। इस दौरान गांव के मुख्य संपर्क मार्गाें और मुख्य जलस्रोतों के आसपास विशेष सफाई की। अभियान के दौरान भारी मात्रा में बिखरा हुआ प्लास्टिक कचरा, झाड़ियों की कटाई और एकत्रित किए अजैविक कचरे को उचित निपटान के लिए अलग से बोरियों में भरा गया। महिलाओं ने ग्रामीणों से अपने घरों के आसपास गंदगी न फैलाने और गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed