फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The water level of the Chenab river increased, the gardens and fields of eight farmers of Jobarang and Jasrath

Lahul: चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ा, जोबरंग और जसरथ के आठ किसानों के बगीचे-खेत बने तालाब

Mon, 03 Jul 2023 08:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Jul 2023 08:35 PM IST
सार

नदी का जलस्तर बढ़ने से जोबरंग व जसरथ गांव के आठ किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस तरह की आपदा से नुकसान पर किसानों की हरसंभव सहायता की जाए।

विज्ञापन
The water level of the Chenab river increased, the gardens and fields of eight farmers of Jobarang and Jasrath
जोबरंग और जसरथ के बगीचे-खेत बने तालाब। - फोटो : संवाद

विस्तार

शीत मरुस्थल कहे जाने वाले लाहौल में ग्लेशियर तेजी से पिघलने लगे हैं। इससे घाटी के नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। चिनाब नदी उफान पर है। जोबरंग व जसरथ गांव के बगीचों व खेतों में पानी घुस गया है। इससे सेब के बगीचे के साथ मटर व अन्य सब्जियों की फसल तबाह हो गई है। सेब के बगीचों से नदी का पानी बह रहा है तो मटर के खेत तालाब बन गए हैं। बताया जा रहा है कि नदी के जलस्तर से जोबरंग व जसरथ गांव के आठ किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

विज्ञापन


जसरथ गांव के पन्ना लाल का सेब का बगीचा भी इसकी चपेट में आ गया और नदी का पानी बगीचे से होकर बह रहा है। वहीं जोबरंग के किसान प्रेम दास, दीपक, शेर सिंह, सीता राम, ओम प्रकाश, प्रेम लाल व प्रीतम के मटर सहित अन्य सब्जियां तबाह हो गई हैं। इन किसानाें के खेत पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। बता दें कि लाहौल घाटी का जाहलमा नाला पिछले दो सालों से गर्मी के दिनों कहर बरपा रहा है। स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस तरह की आपदा से नुकसान पर किसानों की हरसंभव सहायता की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed