फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   the victims of depression in the Coronavirus period will be identified, will get treatment.

कोरोना काल में डिप्रेशन का शिकार लोगों को होगी पहचान, मिलेगा इलाज

Wed, 28 Oct 2020 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Oct 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
the victims of depression in the Coronavirus period will be identified, will get treatment.
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में कोरोना काल में डिप्रेशन का शिकार लोगों की पहचान होगी। चिह्नित लोगों की काउंसलिंग कर स्वास्थ्य विभाग उन्हें डिप्रेशन से बाहर निकालने की कोशिश करेगा। लोगों की मनोस्थिति जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग ट्रायल पर शिमला, मंडी और चंबा जिलों में सर्वे करेगा। दो लाख लोगों को जोड़ा जाएगा। नौ प्रश्नों की विशेष प्रश्नावली दो लाख लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इसमें हां या न में जवाब देना होगा। प्रश्नावली के आधार पर स्वास्थ्य विभाग लोगों की मनोस्थिति को आंकेगा और कोरोना काल में डिप्रेशन में आए लोगों की पहचान करेगा। बुधवार को मंडी में पत्रकार वार्ता में मानसिक रोग अस्पताल टुटीकंडी शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय पाठक ने इसका खुलासा किया।  डॉ. संजय ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के नजदीक रघुनाथ का पधर में नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित होगा।

विज्ञापन


यह केंद्र अपनी तरह का प्रदेश में पहला मॉडल नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रघुनाथ का पधर स्थित विभागीय भवन का निरीक्षण कर केंद्र भवन को हरी झंडी दे दी है। 6-8 हफ्तों में यह केंद्र शुरू किया जाएगा। 25 बिस्तरों की सुविधा से युक्त केंद्र को लगभग 30 लाख से शुरू किया जाएगा। खेल, योग, कृषि, बागवानी व अन्य गतिविधियां भी शुरू की जाएंगी। यह केंद्र स्वास्थ्य विभाग के मानकों के आधार पर बनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएस वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी एनआर ठाकुर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल, डॉ. पवनेश, डॉ. अरिंदम रॉय और मनोचिकित्सक डॉ. आयुष उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed